अनुच्छेद 211भाग VIC · राज्य (अध्याय 3 - राज्य विधानमंडल)
अनुच्छेद 211 · विधानमंडल में चर्चा पर निर्बंधन
किसी राज्य के विधानमंडल में सर्वोच्च न्यायालय या उच्च न्यायालय के किसी न्यायाधीश द्वारा अपने कर्तव्यों के निर्वहन में किए गए आचरण के संबंध में कोई चर्चा नहीं होगी।
