साइबरसेतु के बारे में
अपडेटेड: 7 अक्तूबर 2026
साइबरसेतु (CyberSetu) एक स्वतंत्र शैक्षिक मंच है जो साइबर सुरक्षा, कानून और तकनीक को जोड़ता है। हमारा काम है भारतीय कानून और साइबर सुरक्षा को सरल भाषा में, हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों में, आप तक पहुँचाना। साइबरसेतु की स्थापना निर्भय सिंह ने की है।
यहाँ आपको क्या मिलेगा
- कानून पुस्तकालय — केंद्रीय और राज्य अधिनियम तथा भारत का संविधान, हिंदी और अंग्रेज़ी में।
- कानून तुलना — पुराने और नए आपराधिक कानून आमने-सामने: IPC → BNS, CrPC → BNSS, साक्ष्य अधिनियम → BSA।
- साइबर धोखाधड़ी होने पर मार्गदर्शन — तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें; आगे क्या करना है, यह हम कदम-दर-कदम बताते हैं।
- कानूनी टूल — FIR डिकोडर, अपराध जाँचक, सज़ा और परिसीमा (limitation) कैलकुलेटर, ज़मानत गाइड, चेक बाउंस टाइमलाइन, और गिरफ़्तारी पर आपके अधिकार।
- साइबर ब्लॉग — नए स्कैम, बचाव के तरीके और कानून की सरल व्याख्या।
- कानूनी समाचार — कानून और साइबर दुनिया की ताज़ा खबरें।
ध्यान दें
साइबरसेतु एक सरकारी वेबसाइट नहीं है और किसी सरकारी एजेंसी से संबद्ध नहीं है। यहाँ दी गई जानकारी केवल जागरूकता और शिक्षा के लिए है — यह कानूनी सलाह नहीं है। किसी कानूनी कार्यवाही के लिए आधिकारिक पाठ देखें या किसी योग्य अधिवक्ता से परामर्श लें।
संपर्क
सुझाव, सुधार या प्रश्न के लिए संपर्क पेज पर हमें लिखें।
