धारा 87 · धारा 87. समन के बदले में या उसके अतिरिक्त वारंट का जारी किया जाना
अक्षर आकार — स्तर 1, कुल 4 में से
87. समन के बदले में या उसके अतिरिक्त वारंट का जारी किया जाना
न्यायालय किसी ऐसे मामले में, जिसमें वह इस संहिता द्वारा किसी व्यक्ति की हाजिरी के लिए समन जारी करने को सशक्त किया गया है, अपने कारण लिखित रूप में अभिलिखित करने के पश्चात्, उसकी गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी कर सकेगा—
(क) यदि ऐसे समन के जारी किए जाने से पहले, या उसके जारी किए जाने के पश्चात् किंतु उसकी हाजिरी के लिए नियत समय से पहले, न्यायालय को यह विश्वास करने का कारण दिखाई देता है कि वह फरार हो गया है या समन का पालन नहीं करेगा; या
(ख) यदि ऐसे समय पर वह हाजिर होने में असफल रहता है और यह साबित हो जाता है कि समन की तामील उतने समय में सम्यक् रूप से कर दी गई थी जितना समय उसे तदनुसार हाजिर होने के लिए पर्याप्त था और ऐसी असफलता के लिए कोई युक्तियुक्त प्रतिहेतु नहीं दिया गया है।

नए कानून में
CrPC 87BNSS 90
90. Issue of warrant in lieu of, or in addition to, summons.
दोनों पाठों की तुलना करें →इस धारा पर आपका निजी नोट
यह नोट सिर्फ़ आप देख सकते हैं।