धारा 457 · धारा 457. संपत्ति के अभिग्रहण पर पुलिस द्वारा प्रक्रिया
अक्षर आकार — स्तर 1, कुल 4 में से
457. संपत्ति के अभिग्रहण पर पुलिस द्वारा प्रक्रिया
(1) जब कभी किसी पुलिस अधिकारी द्वारा संपत्ति के अभिग्रहण की रिपोर्ट इस संहिता के उपबंधों के अधीन किसी मजिस्ट्रेट को दी जाती है और ऐसी संपत्ति किसी जांच या विचारण के दौरान किसी दंड न्यायालय के समक्ष पेश नहीं की जाती है, तब मजिस्ट्रेट ऐसी संपत्ति के व्ययन के बारे में, या ऐसी संपत्ति के उस व्यक्ति को परिदान के बारे में जो उसके कब्जे का हकदार है, अथवा यदि ऐसा व्यक्ति अभिनिश्चित नहीं किया जा सकता तो ऐसी संपत्ति की अभिरक्षा और पेशी के बारे में, ऐसा आदेश कर सकेगा जो वह ठीक समझे।
(2) यदि इस प्रकार हकदार व्यक्ति ज्ञात है, तो मजिस्ट्रेट यह आदेश दे सकेगा कि संपत्ति उसे ऐसी शर्तों पर (यदि कोई हों) परिदत्त कर दी जाए जो मजिस्ट्रेट ठीक समझे, और यदि ऐसा व्यक्ति अज्ञात है, तो मजिस्ट्रेट उसे निरुद्ध रख सकेगा और ऐसी दशा में वह एक उद्घोषणा जारी करेगा जिसमें उन वस्तुओं को विनिर्दिष्ट किया जाएगा जिनसे ऐसी संपत्ति बनी है, और जिसमें यह अपेक्षा की जाएगी कि जिस किसी व्यक्ति का उन पर दावा हो, वह उसके समक्ष हाजिर हो और ऐसी उद्घोषणा की तारीख से छह मास के भीतर अपना दावा साबित करे।

नए कानून में
CrPC 457BNSS 503
503. Procedure by police upon seizure of property.
दोनों पाठों की तुलना करें →इस धारा पर आपका निजी नोट
यह नोट सिर्फ़ आप देख सकते हैं।