धारा 423 · धारा 423. ऐसे राज्यक्षेत्र के न्यायालय द्वारा जारी किया गया जुर्माना उद्गृहीत करने का वारंट जिस पर इस संहिता का विस्तार नहीं है
अक्षर आकार — स्तर 1, कुल 4 में से
423. ऐसे राज्यक्षेत्र के न्यायालय द्वारा जारी किया गया जुर्माना उद्गृहीत करने का वारंट जिस पर इस संहिता का विस्तार नहीं है
इस संहिता में या तत्समय प्रवृत्त किसी अन्य विधि में किसी बात के होते हुए भी, जब किसी ऐसे राज्यक्षेत्र के, जिस पर इस संहिता का विस्तार नहीं है, किसी दंड न्यायालय द्वारा किसी अपराधी को जुर्माना देने का दंडादेश दिया गया है और दंडादेश देने वाला न्यायालय उन राज्यक्षेत्रों के, जिन पर इस संहिता का विस्तार है, किसी जिले के कलक्टर को यह प्राधिकार देते हुए वारंट जारी करता है कि वह उस रकम को इस प्रकार वसूल करे मानो वह भू-राजस्व की बकाया हो, तब ऐसा वारंट, उन राज्यक्षेत्रों के, जिन पर इस संहिता का विस्तार है, किसी न्यायालय द्वारा धारा 421 की उपधारा (1) के खंड (ख) के अधीन जारी किया गया वारंट समझा जाएगा, और ऐसे वारंट के निष्पादन के बारे में उक्त धारा की उपधारा (3) के उपबंध तद्नुसार लागू होंगे।

नए कानून में
CrPC 423BNSS 463
463. Warrant for levy of fine issued by a Court in any territory to which this Sanhita does not extend.
दोनों पाठों की तुलना करें →इस धारा पर आपका निजी नोट
यह नोट सिर्फ़ आप देख सकते हैं।