धारा 426 · धारा 426. निकल भागे सिद्धदोष व्यक्ति के बारे में दंडादेश कब प्रभावी होगा
अक्षर आकार — स्तर 1, कुल 4 में से
426. निकल भागे सिद्धदोष व्यक्ति के बारे में दंडादेश कब प्रभावी होगा
(1) जब किसी निकल भागे सिद्धदोष व्यक्ति के बारे में इस संहिता के अधीन मृत्यु, आजीवन कारावास या जुर्माने का दंडादेश दिया जाता है, तब ऐसा दंडादेश, इससे पूर्व अंतर्विष्ट उपबंधों के अधीन रहते हुए, तुरंत प्रभावी होगा।
(2) जब किसी निकल भागे सिद्धदोष व्यक्ति के बारे में इस संहिता के अधीन किसी अवधि के कारावास का दंडादेश दिया जाता है, तब—
(क) यदि ऐसा दंडादेश उस दंडादेश से, जिसे ऐसा सिद्धदोष व्यक्ति निकल भागने के समय भोग रहा था, प्रकार में कठोरतर है, तो नया दंडादेश तुरंत प्रभावी होगा;
(ख) यदि ऐसा दंडादेश उस दंडादेश से, जिसे ऐसा सिद्धदोष व्यक्ति निकल भागने के समय भोग रहा था, प्रकार में कठोरतर नहीं है, तो नया दंडादेश तब प्रभावी होगा जब वह उतनी और अवधि के लिए कारावास भोग चुका है जितनी उसके निकल भागने के समय उसके पूर्ववर्ती दंडादेश की अनवसित रह गई थी।
(3) उपधारा (2) के प्रयोजनों के लिए, कठिन कारावास का दंडादेश सादे कारावास के दंडादेश से प्रकार में कठोरतर समझा जाएगा।

नए कानून में
CrPC 426BNSS 466
466. Sentence on escaped convict when to take effect.
दोनों पाठों की तुलना करें →इस धारा पर आपका निजी नोट
यह नोट सिर्फ़ आप देख सकते हैं।