धारा 290 · धारा 290. विदेशी कमीशनों का निष्पादन
अक्षर आकार — स्तर 1, कुल 4 में से
290. विदेशी कमीशनों का निष्पादन
(1) धारा 286 के उपबंध तथा धारा 287 और धारा 288 के वे उपबंध, जहां तक वे किसी कमीशन के निष्पादन और उसकी वापसी से संबंधित हैं, इसमें इसके पश्चात् वर्णित न्यायालयों, न्यायाधीशों या मजिस्ट्रेटों में से किसी के द्वारा जारी किए गए कमीशनों के संबंध में वैसे ही लागू होंगे जैसे वे धारा 284 के अधीन जारी किए गए कमीशनों को लागू होते हैं।
(2) उपधारा (1) में निर्दिष्ट न्यायालय, न्यायाधीश और मजिस्ट्रेट ये हैं—
(क) कोई ऐसा न्यायालय, न्यायाधीश या मजिस्ट्रेट जो भारत के भीतर ऐसे क्षेत्र में, जिस पर इस संहिता का विस्तार नहीं है, अधिकारिता का प्रयोग करता है, जैसा केन्द्रीय सरकार, अधिसूचना द्वारा, इस निमित्त विनिर्दिष्ट करे;
(ख) कोई ऐसा न्यायालय, न्यायाधीश या मजिस्ट्रेट जो भारत के बाहर किसी ऐसे देश या स्थान में, जैसा केन्द्रीय सरकार, अधिसूचना द्वारा, इस निमित्त विनिर्दिष्ट करे, अधिकारिता का प्रयोग करता है और जिसे उस देश या स्थान में प्रवृत्त विधि के अधीन दांडिक मामलों से संबंधित साक्षियों की परीक्षा के लिए कमीशन जारी करने का प्राधिकार है।

नए कानून में
CrPC 290BNSS 325
325. Execution of foreign commissions.
दोनों पाठों की तुलना करें →इस धारा पर आपका निजी नोट
यह नोट सिर्फ़ आप देख सकते हैं।