धारा 381 · धारा 381. सेशन न्यायालय में अपील किस प्रकार सुनी जाए
अक्षर आकार — स्तर 1, कुल 4 में से
381. सेशन न्यायालय में अपील किस प्रकार सुनी जाए
(1) उपधारा (2) के उपबंधों के अधीन रहते हुए, सेशन न्यायालय या सेशन न्यायाधीश के समक्ष अपील सेशन न्यायाधीश द्वारा या अपर सेशन न्यायाधीश द्वारा सुनी जाएगी:
परन्तु द्वितीय वर्ग के मजिस्ट्रेट द्वारा किए गए विचारण में हुई दोषसिद्धि के विरुद्ध अपील सहायक सेशन न्यायाधीश या मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा सुनी और निपटाई जा सकेगी।
(2) अपर सेशन न्यायाधीश, सहायक सेशन न्यायाधीश या मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट केवल ऐसी अपीलें सुनेगा जो खंड के सेशन न्यायाधीश, साधारण या विशेष आदेश द्वारा, उसे सौंपे, अथवा जिन्हें सुनने का निदेश उच्च न्यायालय, विशेष आदेश द्वारा, उसे दे।

नए कानून में
CrPC 381BNSS 422
422. Appeal to Court of Session how heard.
दोनों पाठों की तुलना करें →इस धारा पर आपका निजी नोट
यह नोट सिर्फ़ आप देख सकते हैं।