धारा 418 · धारा 418. कारावास के दंडादेश का निष्पादन
अक्षर आकार — स्तर 1, कुल 4 में से
418. कारावास के दंडादेश का निष्पादन
(1) जहां अभियुक्त को आजीवन कारावास का, या धारा 413 द्वारा उपबंधित दशाओं से भिन्न दशाओं में किसी अवधि के कारावास का, दंडादेश दिया जाता है, वहां दंडादेश देने वाला न्यायालय तुरंत उस जेल या अन्य स्थान को, जिसमें वह परिरुद्ध है या परिरुद्ध किया जाना है, वारंट भेजेगा, और जब तक अभियुक्त ऐसी जेल या अन्य स्थान में पहले से ही परिरुद्ध न हो, उसे वारंट सहित ऐसी जेल या अन्य स्थान को भेजेगा:
परन्तु जहां अभियुक्त को न्यायालय के उठने तक के कारावास का दंडादेश दिया जाता है, वहां जेल को वारंट तैयार करना या भेजना आवश्यक न होगा और अभियुक्त ऐसे स्थान में परिरुद्ध किया जा सकेगा जैसा न्यायालय निदेश दे।
(2) जहां अभियुक्त, जब उसे उपधारा (1) में उल्लिखित कारावास का दंडादेश दिया जाता है, न्यायालय में उपस्थित नहीं है, वहां न्यायालय उसे उस जेल या अन्य स्थान को, जिसमें वह परिरुद्ध किया जाना है, भेजने के प्रयोजन के लिए उसकी गिरफ्तारी का वारंट जारी करेगा; और ऐसी दशा में दंडादेश उसकी गिरफ्तारी की तारीख को प्रारंभ होगा।

नए कानून में
CrPC 418BNSS 458
458. Execution of sentence of imprisonment.
दोनों पाठों की तुलना करें →इस धारा पर आपका निजी नोट
यह नोट सिर्फ़ आप देख सकते हैं।