धारा 399 · धारा 399. सेशन न्यायाधीश की पुनरीक्षण शक्तियां
अक्षर आकार — स्तर 1, कुल 4 में से
399. सेशन न्यायाधीश की पुनरीक्षण शक्तियां
(1) किसी ऐसी कार्यवाही के मामले में जिसका अभिलेख उसने स्वयं मंगाया है, सेशन न्यायाधीश उन सब या किन्हीं शक्तियों का प्रयोग कर सकेगा जिनका प्रयोग उच्च न्यायालय द्वारा धारा 401 की उपधारा (1) के अधीन किया जा सकता है।
(2) जहां उपधारा (1) के अधीन सेशन न्यायाधीश के समक्ष पुनरीक्षण के रूप में कोई कार्यवाही प्रारंभ की जाती है, वहां धारा 401 की उपधारा (2), (3), (4) और (5) के उपबंध, जहां तक हो सके, ऐसी कार्यवाही को लागू होंगे और उक्त उपधाराओं में उच्च न्यायालय के प्रति निर्देशों का अर्थ सेशन न्यायाधीश के प्रति निर्देश लगाया जाएगा।
(3) जहां किसी व्यक्ति द्वारा या उसकी ओर से पुनरीक्षण के लिए कोई आवेदन सेशन न्यायाधीश के समक्ष किया जाता है, वहां ऐसे व्यक्ति के संबंध में उस पर सेशन न्यायाधीश का विनिश्चय अंतिम होगा और ऐसे व्यक्ति के कहने पर पुनरीक्षण के रूप में कोई और कार्यवाही उच्च न्यायालय या किसी अन्य न्यायालय द्वारा ग्रहण न की जाएगी।

नए कानून में
CrPC 399BNSS 440
440. Sessions Judge’s powers of revision.
दोनों पाठों की तुलना करें →इस धारा पर आपका निजी नोट
यह नोट सिर्फ़ आप देख सकते हैं।