धारा 351 · धारा 351. धारा 344, 345, 349 और 350 के अधीन दोषसिद्धियों से अपील
अक्षर आकार — स्तर 1, कुल 4 में से
351. धारा 344, 345, 349 और 350 के अधीन दोषसिद्धियों से अपील
(1) कोई व्यक्ति, जिसे उच्च न्यायालय से भिन्न किसी न्यायालय द्वारा धारा 344, धारा 345, धारा 349 या धारा 350 के अधीन दंडादेश दिया गया है, इस संहिता में किसी बात के होते हुए भी, उस न्यायालय में अपील कर सकेगा जिसमें ऐसे न्यायालय द्वारा की गई डिक्रियों या आदेशों की अपील मामूली तौर पर होती है।
(2) अध्याय 29 के उपबंध, जहां तक वे लागू होते हैं, इस धारा के अधीन अपीलों को लागू होंगे, और अपील न्यायालय निष्कर्ष को परिवर्तित या उलट सकेगा, अथवा उस दंडादेश को, जिसकी अपील की गई है, कम कर सकेगा या उलट सकेगा।
(3) लघुवाद न्यायालय द्वारा की गई ऐसी दोषसिद्धि से अपील उस सेशन खंड के सेशन न्यायालय में होगी जिसके भीतर ऐसा न्यायालय स्थित है।
(4) धारा 347 के अधीन जारी किए गए निदेश के आधार पर सिविल न्यायालय समझे जाने वाले किसी रजिस्ट्रार या उप-रजिस्ट्रार द्वारा की गई ऐसी दोषसिद्धि से अपील उस सेशन खंड के सेशन न्यायालय में होगी जिसके भीतर ऐसे रजिस्ट्रार या उप-रजिस्ट्रार का कार्यालय स्थित है।

नए कानून में
CrPC 351BNSS 390
390. Appeals from convictions under sections 383, 384, 388 and 389.
दोनों पाठों की तुलना करें →इस धारा पर आपका निजी नोट
यह नोट सिर्फ़ आप देख सकते हैं।
संबंधित कानूनी धाराएँ
- संबंधितद.प्र.सं. §344धारा 344. मिथ्या साक्ष्य देने के विचारण के लिए संक्षिप्त प्रक्रिया
- संबंधितद.प्र.सं. §345धारा 345. अवमान के कुछ मामलों में प्रक्रिया
- संबंधितद.प्र.सं. §347धारा 347. रजिस्ट्रार या उप-रजिस्ट्रार कब सिविल न्यायालय समझा जाएगा
- संबंधितद.प्र.सं. §349धारा 349. उत्तर देने या दस्तावेज पेश करने से इन्कार करने वाले व्यक्ति का कारावास या सुपुर्दगी
- संबंधितद.प्र.सं. §350धारा 350. समन के आज्ञापालन में साक्षी के उपस्थित न होने पर दंड के लिए संक्षिप्त प्रक्रिया