धारा 463 · धारा 463. धारा 164 या धारा 281 के उपबंधों का अनुपालन न होना
अक्षर आकार — स्तर 1, कुल 4 में से
463. धारा 164 या धारा 281 के उपबंधों का अनुपालन न होना
(1) यदि कोई न्यायालय, जिसके समक्ष अभियुक्त व्यक्ति की कोई संस्वीकृति या अन्य कथन, जो धारा 164 या धारा 281 के अधीन अभिलिखित किया गया है या अभिलिखित किया गया तात्पर्यित है, साक्ष्य में पेश किया जाता है या प्राप्त किया गया है, यह पाता है कि उन धाराओं में से किसी के उपबंधों का कथन अभिलिखित करने वाले मजिस्ट्रेट द्वारा अनुपालन नहीं किया गया है, तो वह, भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 (1872 का 1) की धारा 91 में किसी बात के होते हुए भी, ऐसे अनुपालन न किए जाने के बारे में साक्ष्य ले सकेगा, और यदि उसका यह समाधान हो जाता है कि ऐसे अनुपालन न किए जाने से गुणागुण पर अभियुक्त की प्रतिरक्षा को कोई क्षति नहीं पहुंची है और उसने अभिलिखित कथन सम्यक् रूप से किया था, तो वह ऐसे कथन को ग्राह्य कर सकेगा।
(2) इस धारा के उपबंध अपील, निर्देश और पुनरीक्षण न्यायालयों को लागू होते हैं।

नए कानून में
CrPC 463BNSS 509
509. Non-compliance with provisions of section 183 or section 316.
दोनों पाठों की तुलना करें →इस धारा पर आपका निजी नोट
यह नोट सिर्फ़ आप देख सकते हैं।
संबंधित कानूनी धाराएँ
- संबंधितभा.साक्ष्य अधि. §164सूचना पाने पर जिस दस्तावेज के पेश करने से इंकार कर दिया गया है, उसको साक्ष्य के रुप में उपयोग में लाना
- संबंधितद.प्र.सं. §281धारा 281. अभियुक्त की परीक्षा का अभिलेख
- संबंधितभा.साक्ष्य अधि. §91दस्तावेज के रूप में लेखबद्ध संविदाओं, अनुदानों तथा संपत्ति के अन्य व्ययनों के निबंधनों का साक्ष्य