UP Police Regs 339अध्याय 26 · Instructions for the Guidance of Police Officers in Times of Famine
धारा 339 · पैरा-330. पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी द्वारा अधीक्षक को साप्ताहिक सार संक्षेप भेजना
अक्षर आकार — स्तर 1, कुल 4 में से
थाने के प्रत्येक भारसाधक अधिकारी को पुलिस अधीक्षक को एक साप्ताहिक संक्षिप्त प्रारूप क्र० इ० छः भेजना चाहिये, इस प्रारूप की नारंगी कागज पर छपी हुई प्रतियां सरकारी केन्द्रीय मुद्रणालय से पुलिस अधीक्षक द्वारा प्राप्त की जा सकती हैं, जो उन्हें थानों को वितरित करेगा।
वहन के खर्चे में हुआ कोई व्यय पृथक् से दर्शाया जाना चाहिये। यह विवरण इस प्रकार भेजा जाना चाहिये कि रविवार को मुख्यालय पहुँच सके। अधीक्षक उसी प्रारूप में कलेक्टर को प्रविवरण इस प्रकार प्रस्तुत करेगा कि वह उसके पास सोमवार को प्रातः पहुँच जावे और थानों को अग्रिम की पूर्ति के लिये धनराशि प्रेषित कर देगा। यदि धनराशि के आगमन के पूर्व अग्रिम प्राप्त हो जावे, भारसाधक अधिकारी इस तथ्य की तत्काल रिपोर्ट करेगा और धनराशि को पूर्व अपेक्षा में धन की किसी अन्य राशि, जो उसके नियन्त्रण के अधीन हो, व्यय कर देगा। प्रारूप क्र० इ० छः की संक्षिप्त के साथ, थाने का भारसाधक अधिकारी को एक सूची सहायता दिए गए प्रत्येक पुरुष, महिला और बच्चों के नाम और निवास तथा उन प्रत्येक पर व्यय की गई धनराशि को दर्शाते हुए भेजना चाहिये। यदि किसी व्यक्ति को सहायता न दी गई हो तो एक रिपोर्ट भेजी जानी चाहिए कि संक्षिप्त खाली है।

इस धारा पर आपका निजी नोट
यह नोट सिर्फ़ आप देख सकते हैं।