UP Police Regs 232अध्याय 20 · Registration and Monitoring of Bad Characters
धारा 232 · पैरा-223. ग्राम अपराध नोट बुक
अक्षर आकार — स्तर 1, कुल 4 में से
ग्राम अपराध नोटबुक हर थाने पर रखा जाने वाला एक गोपनीय अभिलेख है और उस मण्डल के हर अपराध और अपराधी के बारे में उसमें सूचना का समावेश रहता है। थाने का भारसाधक अधिकारी उसकी सुरक्षित अभिरक्षा और विषयवस्तु के लिये उत्तरदायी है। उन नगरों और कस्बों में जो एक नोट बुक के लिये बहुत बड़े हों, हर मोहल्ले या अन्य खण्ड के लिये एक पृथक् नोट बुक रखी जानी चाहिये।
भाग एक, दो और तीन में प्रविष्टियाँ थाने के भारसाधक अधिकारी के पर्यवेक्षण में किसी अधीनस्थ द्वारा की जा सकती हैं। भाग 4 में प्रविष्टियाँ भारसाधक अधिकारी द्वारा ही की जावेंगी। भाग 5 में प्रविष्टियाँ आगे के पैरा 228 में दिये गये अनुदेशों के अनुसार की जावेंगी।

इस धारा पर आपका निजी नोट
यह नोट सिर्फ़ आप देख सकते हैं।