UP Police Regs 281अध्याय 20 · Registration and Monitoring of Bad Characters
धारा 281 · पैरा-272. यदि एक संदिग्ध, जिसके लिए जाँच पर्ची ब भेजी गयी है, यदि हिस्ट्रीशीट पर है, तो कार्यवाही
अक्षर आकार — स्तर 1, कुल 4 में से
यदि संदिग्ध, जिसके बारे में जांच पर्ची-ख भेजी गई हो, हिस्ट्री-शीट पर ही और यदि वह अपने घर के अतिरिक्त अन्य पुलिस मण्डल को चला जावे, जांच पर्ची-क उस पुलिस मण्डल को जहाँ वह चला गया हो, उसके निवास के थाने को एक प्रति अग्रेषित करते हुए, भेजी जावेगी। इस जांच पर्ची का उत्तर निवास के थाने को सीधा भेज दिया जावेगा और उस थाने का भारसाधक अधिकारी, जहाँ संदिग्ध चला गया है, इस प्रकार कार्य करेगा मानो संदिग्ध व्यक्ति अपने निवास में आया हो और जांच पर्ची उसके निवास के थाने के द्वारा उसे भेजी गई है।
इस धारा पर आपका निजी नोट
यह नोट सिर्फ़ आप देख सकते हैं।
