Factories Act 53अध्याय VI · Working Hours of Adults
धारा 53 · प्रतिकरात्मक अवकाश दिन
अक्षर आकार — स्तर 1, कुल 4 में से
(1) जहां इस अधिनियम के उपबन्धों के अधीन ऐसा आदेश पारित करने या नियम बनाए जाने के परिणामस्वरूप, जिससे किसी कारखाने या उसके कर्मकारों को धारा 52 के उपबन्धों से छूट दी गई है, कोई कर्मकार उन साप्ताहिक अवकाश दिनों में से, जिनके लिए उस धारा की उपधारा (1) में उपबन्ध किया गया है, किन्हीं से वंचित हो जाता है, वहां उसे उस मास में जिसमें उसे अवकाश दिन मिलने थे या उस मास के ठीक बाद के दो मास के अन्दर उन अवकाश दिनों के बराबर जो उसे नहीं मिले, प्रतिकरात्मक अवकाश दिन अनुज्ञात किए जाएंगे ।
(2) राज्य सरकार उस रीति को विहित कर सकेगी जिसमें वे अवकाश दिन जिनके लिए उपधारा (1) में उपबन्ध किया गया है, अनुज्ञात किए जाएंगे ।
(2) राज्य सरकार उस रीति को विहित कर सकेगी जिसमें वे अवकाश दिन जिनके लिए उपधारा (1) में उपबन्ध किया गया है, अनुज्ञात किए जाएंगे ।
इस धारा पर आपका निजी नोट
यह नोट सिर्फ़ आप देख सकते हैं।
