ESI Act 32अध्याय III · Finance and Audit
धारा 32 · बजट प्राक्कलन
अक्षर आकार — स्तर 1, कुल 4 में से
निगम हर वर्ष एक बजट तैयार करेगा जिसमें अधिसम्भाव्य प्राप्तियां और ऐसे व्यय दर्शित किए जाएंगे जिन्हें आगामी वर्ष के दौरान उपगत करने की उसकी प्रस्थापना है, और बजट की एक प्रति केन्द्रीय सरकार के अनुमोदन के लिए ऐसी तारीख से पूर्व भेजेगा जो केन्द्रीय सरकार द्वारा उस निमित्त नियत की जाए । बजट में ऐसे उपबन्ध अन्तर्विष्ट होंगे जो निगम द्वारा उपगत दायित्वों के निर्वहन के लिए और कामकाज-अतिशेष बनाए रखने के लिए केन्द्रीय सरकार की राय में यथायोग्य हों ।
इस धारा पर आपका निजी नोट
यह नोट सिर्फ़ आप देख सकते हैं।
