ESI Act 12अध्याय · Corporation, Standing Committee and Medical Benefit Council
धारा 12 · सदस्यता की समाप्ति
अक्षर आकार — स्तर 1, कुल 4 में से
(1) यदि निगम, स्थायी समिति या चिकित्सा-प्रसुविधा परिषद् का कोई सदस्य उसके तीन क्रमवर्ती अधिवेशनों में हाजिर रहने में असफल रहता है तो वह उस निकाय का सदस्य नहीं रह जाएगाः
परन्तु, यथास्थिति, निगम, स्थायी समिति या चिकित्सा-प्रसुविधा परिषद् केन्द्रीय सरकार द्वारा इस निमित्त बनाए गए नियमों के अध्यधीन रहते हुए, उसे सदस्यता पर प्रत्यावर्तित कर सकेगी ।
(2) जहां कि, यथास्थिति, निगम, स्थायी समिति या चिकित्सा-प्रसुविधा परिषद् में नियोजकों, कर्मचारियों या चिकित्सीय वृत्ति का प्रतिनिधित्व करने के लिए 3[नियुक्त] या निर्वाचित किसी व्यक्ति का केन्द्रीय सरकार की राय में ऐसे नियोजकों, कर्मचारियों या चिकित्सा-वृत्ति का प्रतिनिधित्व करना समाप्त हो जाता है वहां केन्द्रीय सरकार, शासकीय राजपत्र में अधिसूचना द्वारा, घोषित कर सकेगी कि ऐसी तारीख से, जैसी उसमें विनिर्दिष्ट की जाए, ऐसा व्यक्ति, यथास्थिति, निगम, स्थायी समिति या चिकित्सा-प्रसुविधा परिषद् का सदस्य नहीं रहा जाएगा ।
(3) जैसे ही, धारा 4 के खंड (झ) में निर्दिष्ट व्यक्ति, मंत्री या लोक सभी का अध्यक्ष या उपाध्यक्ष या राज्य सभी का उपसभीपति बन जाता है अथवा जब वह संसद् का सदस्य नहीं रहता है, सदस्य नहीं रहेगा ।

इस धारा पर आपका निजी नोट
यह नोट सिर्फ़ आप देख सकते हैं।