Copyright Act 71अध्याय XIV · Appeals
धारा 71 · मजिस्ट्रेट के कतिपय आदेशों के विरुद्ध अपीलें
अक्षर आकार — स्तर 1, कुल 4 में से
धारा 64 की उपधारा (2) या धारा 66 के अधीन किए गए किसी आदेश से व्यथित कोई व्यक्ति ऐसे आदेश की तारीख से तीस दिन के अन्दर उस न्यायालय को अपील कर सकेगा जिसको कि आदेश देने वाले न्यायालय से अपीलें मामूली तौर से की जाती हैं, और ऐसा अपील न्यायालय निदेश दे सकेगा कि अपील के निपटारे के लम्बित रहने तक आदेश का निष्पादन रोक रखा जाए ।
इस धारा पर आपका निजी नोट
यह नोट सिर्फ़ आप देख सकते हैं।
