Copyright Act 52Aअध्याय XI · Infringement of Copyright
धारा 52A · ध्वन्यंकन और वीडियो फिल्मों में सम्मिलित की जाने वाली विशिष्टियां
अक्षर आकार — स्तर 1, कुल 4 में से
(1) कोई व्यक्ति, किसी कृति की बाबत किसी 2ध्वन्यंकन को तभी प्रकाशित करेगा जब 2ध्वन्यंकन में और उसके आधान में निम्नलिखित विशिष्टियां संप्रदर्शित की जाती हैं, अर्थात्: -
(क) उस व्यक्ति का नाम और पता जिसने 2ध्वन्यंकन बनाया है;
(ख) ऐसी कृति में प्रतिलिप्यधिकार के स्वामी का नाम और पता; और
(ग) उसके प्रथम प्रकाशन का वर्ष ।
(2) कोई व्यक्ति, किसी कृति की बाबत किसी वीडियो फिल्म को तभी प्रकाशित करेगा जब वीडियो फिल्म में, जब वह प्रदर्शित की जाए, और वीडियो कैसेट में या उसके आधान में निम्नलिखित विशिष्टियां संप्रदर्शित की जाती हैं, अर्थात्: -
(क) यदि ऐसी कृति कोई ऐसी चलचित्र फिल्म है जो प्रदर्शन के लिए चलचित्र अधिनियम, 1952 (1952 का 37) के उपबन्धों के अधीन प्रमाणित की जानी अपेक्षित है, तो ऐसी कृति की बाबत उस अधिनियम की धारा 5क के अधीन फिल्म प्रमाणीकरण बोर्ड द्वारा अनुदत्त प्रमाणपत्र की प्रति;
(ख) ऐसे व्यक्ति का नाम और पता जिसने वीडियो फिल्म बनाई है और उसके द्वारा यह घोषणा कि उसने ऐसी वीडियो फिल्म बनाने के लिए ऐसी कृति में प्रतिलिप्यधिकार के स्वामी से आवश्यक अनुज्ञप्ति या उसकी सहमति प्राप्त कर ली है; और
(ग) ऐसी कृति में प्रतिलिप्यधिकार के स्वामी का नाम और पता ।

इस धारा पर आपका निजी नोट
यह नोट सिर्फ़ आप देख सकते हैं।