धारा 88A · इलेक्ट्रॉनिक संदेशों के बारे में उपधारणा
अक्षर आकार — स्तर 1, कुल 4 में से
न्यायालय यह उपधारित कर सकेगा कि प्रवर्तक द्वारा ऐसे प्रेषिती को किसी इलेक्ट्रॉनिक डाक परिसेवक के माध्यम से अग्रेषित कोई इलेक्ट्रॉनिक संदेश, जिसे ऐसे संदेश का संबोधित किया जाना तात्पर्यित है, उस संदेश के समरुप है, जो पारेषण के लिए उसके कम्प्यूटर में भरा गया था ; किन्तु न्यायालय, उस व्यक्ति के बारे में, जिसके द्वारा ऐसा संदेश भेजा गया था, कोई उपधारणा नहीं करेगा ।
स्पष्टीकरण :
इस धारा के प्रयोजनों के लिए प्रेषिती और प्रवर्तक (आरंभ करने वाला) पदों के लिए वह अर्थ होंगे, जो सूचना प्रौद्योगिकि अधिनियम, २००० की धारा २ की उपधारा (१) के खण्ड (ख) और (य-क) में है ।
स्पष्टीकरण :
इस धारा के प्रयोजनों के लिए प्रेषिती और प्रवर्तक (आरंभ करने वाला) पदों के लिए वह अर्थ होंगे, जो सूचना प्रौद्योगिकि अधिनियम, २००० की धारा २ की उपधारा (१) के खण्ड (ख) और (य-क) में है ।
नए कानून में
IEA 88ABSA 90
90. Presumption as to electronic messages.
दोनों पाठों की तुलना करें →इस धारा पर आपका निजी नोट
यह नोट सिर्फ़ आप देख सकते हैं।