धारा 76 · लोक दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियाँ
अक्षर आकार — स्तर 1, कुल 4 में से
हर लोक ऑफिसर, जिसकी अभिरक्षा में ऐसी कोई लोक दस्तावेज है जिसका निरीक्षण करने का किसी व्यक्ति को अधिकार है, उस व्यक्ति को माँग किए जाने पर, उसके लिए विधिक फीस के संदाय पर, उसकी एक प्रति ऐसी प्रति के नीचे लिखे हुए इस प्रमाणपत्र सहित देगा कि वह उस दस्तावेज की, या यथास्थिति, उसके भाग की सही प्रति है; और ऐसे प्रमाणपत्र पर ऐसे ऑफिसर द्वारा तारीख डाली जाएगी और उसके नीचे अपना नाम तथा अपना पदीय अभिधान लिखा जाएगा, और जब कभी ऐसा ऑफिसर विधि द्वारा मुद्रा का उपयोग करने के लिए प्राधिकृत हो, तब वह मुद्रांकित किया जाएगा; और ऐसे प्रमाणित की गई ऐसी प्रतियाँ प्रमाणित प्रतियाँ कहलाएँगी ।
स्पष्टीकरण :
ऐसा कोई ऑफिसर, जो शासकीय कर्तव्य के मामूली अनुक्रम में ऐसी प्रतियाँ परिदत्त करने के लिए प्राधिकृत है, इस धारा के अर्थ में ऐसी दस्तावेजों की अभिरक्षा रखने वाला समझा जाएगा ।
स्पष्टीकरण :
ऐसा कोई ऑफिसर, जो शासकीय कर्तव्य के मामूली अनुक्रम में ऐसी प्रतियाँ परिदत्त करने के लिए प्राधिकृत है, इस धारा के अर्थ में ऐसी दस्तावेजों की अभिरक्षा रखने वाला समझा जाएगा ।
नए कानून में
IEA 76BSA 75
75. Certified copies of public documents.
दोनों पाठों की तुलना करें →इस धारा पर आपका निजी नोट
यह नोट सिर्फ़ आप देख सकते हैं।
