धारा 121 · न्यायाधीश और मजिस्ट्रेट
अक्षर आकार — स्तर 1, कुल 4 में से
कोई भी न्यायाधीश या मजिस्ट्रेट, ऐसे किसी न्यायालय के, जिसके वह अधीनस्थ है, विशेष आदेश के सिवाय, न्यायालय में ऐसे न्यायाधीश या मजिस्ट्रेट के नाते अपने स्वयं के आचरण के बारे में, या ऐसी किसी बात के बारे में जिसका ज्ञान उसे ऐसे न्यायाधीश या मजिस्ट्रेट के नाते न्यायालय में हुआ, किन्हीं प्रश्नों का उत्तर देने के लिए विवश नहीं किया जाएगा; किन्तु अन्य उन बातों के बारे में, जो उसकी उपस्थिति में उस समय घटित हुईं जब वह ऐसे कार्य कर रहा था, उसकी परीक्षा की जा सकेगी ।
दृष्टांत :
क)सेशन न्यायालय के समक्ष अपने विचारण में ऐ यह कहता है कि अभिसाक्ष्य मजिस्ट्रेट बी द्वारा अनुचित रूप से लिया गया था । बी को, किसी वरिष्ठ न्यायालय के विशेष आदेश के सिवाय, इस बारे में प्रश्नों का उत्तर देने के लिए विवश नहीं किया जा सकता ।
ख)मजिस्ट्रेट बी के समक्ष मिथ्या साक्ष्य देने का ऐ सेशन न्यायालय के समक्ष अभियुक्त है । वरिष्ठ न्यायालय के विशेष आदेश के सिवाय बी से यह नहीं पूछा जा सकता कि ऐ ने क्या कहा था ।
ग)ऐ सेशन न्यायालय के समक्ष इस बात के लिए अभियुक्त है कि उसने सेशन न्यायाधीश बी के समक्ष अपने विचारण के दौरान किसी पुलिस ऑफिसर की हत्या करने का प्रयत्न किया । बी की इस बारे में परीक्षा की जा सकेगी कि क्या घटित हुआ था ।

नए कानून में
IEA 121BSA 127
127. Judges and Magistrates.
दोनों पाठों की तुलना करें →इस धारा पर आपका निजी नोट
यह नोट सिर्फ़ आप देख सकते हैं।