धारा 81 · राजपत्रों, समाचारपत्रों, पार्लियामेण्ट के प्राईवेट एक्टों और अन्य दस्तवेजों के बारे में उपधारणाएँ
अक्षर आकार — स्तर 1, कुल 4 में से
न्यायालय हर ऐसी दस्तावेज का असली होना उपधारित करेगा जिसका लंदन गजट, या कोई शासकिय राजपत्र या ब्रिटिश क्राउन के किसी उपनिवेश, आश्रित देश या कब्जाधीन क्षेत्र का सरकारी राजपत्र होना या कोई समाचार पत्र या जर्नल होना, या युनाइटेड किंगडम की पार्लियामेण्ट के प्राइवेट ऐक्ट की क्वीन्स प्रिन्टर द्वारा मुद्रित प्रति होना, तात्पर्यित है तथा हर ऐसी दस्तावेज का , जिसका ऐसी दस्तावेज होना, तात्पर्यित है जिसका किसी व्यक्ति द्वारा रखा जाना किसी विधि द्वारा निर्दिष्ट है, यदि ऐसी दस्तावेज सारत: उस प्ररुप में रखी गई हो, जो विधि द्वारा अपेक्षित है, और उचित अभिरक्षा में से पेश की गई हो, असली होना उपधारित करेगा ।
नए कानून में
IEA 81BSA 80
80. Presumption as to Gazettes, newspapers, and other documents.
दोनों पाठों की तुलना करें →इस धारा पर आपका निजी नोट
यह नोट सिर्फ़ आप देख सकते हैं।
