UP Gangsters Act 13
धारा 13 · ियमित न्यायालयों को मामले आंतरित करने की शक्ति
अक्षर आकार — स्तर 1, कुल 4 में से
जहाँ किसी अपराध का संज्ञान करने के पश्चात् विशेष न्ययालय की यह राय हो कि अपराध उसके द्वारा विचारणीय नहीं है, वहाँ वह इस बात के होते हुए भी कि उसे ऐसे अपराध का विचारण करने की अधिकारिता नहीं है, ऐसे अपराध का विचारण करने के लिए मामले को किसी ऐसे न्यायालय को अन्तरित करेगा जिसे संहिता के अधीन अधिकारिता है और वह न्यायालय जिसे मामला अन्तरित किया जाय, अपराध के विचारण के संबंध में कार्यवाही करेगा मानों उसने अपराध का संज्ञान किया हो।
इस धारा पर आपका निजी नोट
यह नोट सिर्फ़ आप देख सकते हैं।
