MCCDB Act 4
धारा 4 · बोर्ड में सदस्यता
अक्षर आकार — स्तर 1, कुल 4 में से
बोर्ड में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य सदस्य निम्नलिखित होंगे, अर्थात्:-
(क)
अध्यक्ष के रूप में, मृदा संरक्षण प्रभारी मंत्री;(ख)
उपाध्यक्ष के रूप में, राज्य सरकार के मुख्य सचिव;(ग)
सदस्य के रूप में, राज्य सरकार के मृदा संरक्षण, वित्त, योजना, राजस्व और कृषि विभागों में से प्रत्येक के प्रधान सचिव या आयुक्त और सचिव या सचिव, राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक से एक अधिकारी और सरकार द्वारा मनोनीत राज्य विधानसभा के दो सदस्य;(घ)
सदस्य सचिव के रूप में, मुख्य कार्यकारी अधिकारी।इस धारा पर आपका निजी नोट
यह नोट सिर्फ़ आप देख सकते हैं।
