विधिक शब्दकोश
कानूनी शब्दों के अर्थ सरल हिन्दी और अंग्रेज़ी में — हर शब्द उस धारा से जुड़ा है जहाँ वह असल में आता है।
801 शब्द
देवनागरी वर्णानुक्रम
अंग्रेज़ी वर्णानुक्रम
सभी शब्द
100 शब्द
- अंकीय चिह्नकअधिनियम की परिभाषा
किसी उपयोगकर्ता द्वारा धारा 3 के उपबंध के अनुसार किसी इलैक्ट्रानिक पद्धति या प्रक्रिया द्वारा किसी इलैक्ट्रानिक अभिलेख का अधिप्रमाणन अभिप्रेत है
- अंकीय चिह्नक प्रमाणपत्रअधिनियम की परिभाषा
धारा 35 की उपधारा (4) के अधीन जारी किया गया अंकीय चिह्नक प्रमाणपत्र अभिप्रेत है
- अग्न्यायुधोंअधिनियम की परिभाषा
किसी विस्फोटक या अन्य प्रकारों की ऊर्जा की क्रिया से किसी भी प्रकार के प्रक्षेप्य या प्रक्षेप्यों को चलाने के लिए परिकल्पित या अनुकूलित किसी भी वर्णन के शस्त्र अभिप्रेत हैं, तथा, - (i) तोपें, हथगोले, रायट-पिस्तौलें या किसी भी अपायकर द्रव, गैस या अन्य ऐसी
- अंतरराष्ट्रीय आवेदनअधिनियम की परिभाषा
मैड्रिड प्रोटोकॉल के अधीन अंतरराष्ट्रीय रजिस्ट्रीकरण के लिए या किसी संविदाकारी पक्षकार को अंतरराष्ट्रीय रजिस्ट्रीकरण के परिणामस्वरूप संरक्षण के विस्तारण के लिए आवेदन अभिप्रेत है
- अंतरराष्ट्रीय ब्यूरोअधिनियम की परिभाषा
विश्व बौद्धिक संपदा संगठन का अंतरराष्ट्रीय ब्यूरो अभिप्रेत है
- अंतरराष्ट्रीय रजिस्ट्रीकरणअधिनियम की परिभाषा
मैड्रिड प्रोटोकॉल के अधीन प्रभावी अंतरराष्ट्रीय ब्यूरो के रजिस्टर में व्यापार चिह्न का रजिस्ट्रीकरण अभिप्रेत है
- अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक माध्यस्थम्अधिनियम की परिभाषा
ऐसे विवादों से संबंधित कोई माध्यस्थम् अभिप्रेत है जो ऐसे विधिक संबंधों से, चाहे वे संविदात्मक हों या न हों जो भारत में प्रवृत्त विधि के अधीन वाणिज्यिक समझे गए हों, उद्भूत हों और जहां पक्षकारों में से कम से कम एक- (i) ऐसा कोई व्यष्टि है जो भारत से भिन्न कि
- अतिलंघनकारी प्रतिअधिनियम की परिभाषा
अभिप्रेत है- (i) किसी साहित्यिक, नाट्य, संगीतात्मक या कलात्मक कृति के संबंध में उसका पुनरुत्पादन जो चलचित्र फिल्म के रूप में नहीं है; (ii) किसी चलचित्र फिल्म के संबंध में, उस फिल्म की ऐसी प्रति जो किसी भी माध्यम से किसी संचार माध्यम द्वारा तैयार की जाती ह
- अत्याचारअधिनियम की परिभाषा
धारा 3 के अधीन दंडनीय अपराध अभिप्रेत है
- अधिकरणअधिनियम की परिभाषा
यथास्थिति, रजिस्ट्रार या वह अपील बोर्ड अभिप्रेत है जिसके समक्ष संपृक्त कार्यवाही लंबित है
- अधिनिर्णयअधिनियम की परिभाषा
धारा 44 में निर्दिष्ट किसी औद्योगिक अधिकरण या धारा 46 में निर्दिष्ट राष्ट्रीय औद्योगिक अधिकरण द्वारा किसी औद्योगिक विवाद या उससे संबंधित किसी प्रश्न का अंतरिम या अंतिम अवधारण अभिप्रेत है, और इसके अंतर्गत धारा 42 के अधीन किया गया कोई माध्यस्थम् अधिनिर्णय
- अधिवक्ताअधिनियम की परिभाषा
इस अधिनियम के उपबंधों के अधीन किसी नामावली में दर्ज अधिवक्ता अभिप्रेत है
- अधिसूचनाअधिनियम की परिभाषा
राजपत्र में प्रकाशित कोई अधिसूचना अभिप्रेत है
- अधिसूचनाअधिनियम की परिभाषा
राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना अभिप्रेत है
- अधिसूचनाअधिनियम की परिभाषा
राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना अभिप्रेत है
- अधिसूचनाअधिनियम की परिभाषा
राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना अभिप्रेत है
- अधिसूचनाअधिनियम की परिभाषा
यथास्थिति, भारत के राजपत्र में या किसी राज्य के राजपत्र में प्रकाशित कोई अधिसूचना अभिप्रेत है और “अधिसूचित" पद का अर्थ इसके व्याकरणिक रूपभेद और सजातीय पदों सहित तद्नुसार लगाया जाएगा
- अधिसूचनाअधिनियम की परिभाषा
राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना अभिप्रेत है
- अधिसूचनाअधिनियम की परिभाषा
राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना अभिप्रेत है; [(दक) सीमा के आर-पार विवक्षाओं वाले अपराध" से निम्नलिखित अभिप्रेत है- (i) भारत के बाहर किसी स्थान पर किसी व्यक्ति द्वारा किया गया ऐसा कोई आचरण, जो उस स्थान पर किसी अपराध का गठन करता है और जिसने अनुसूची के भाग क
- अधिसूचितअधिनियम की परिभाषा
रजिस्ट्रार द्वारा प्रकाशित व्यापार चिह्न जनरल में अधिसूचित करना अभिप्रेत है
- अध्यक्षअधिनियम की परिभाषा
धारा 8 की उपधारा (1) के अधीन नियुक्त आयोग का अध्यक्ष अभिप्रेत है
- अध्यक्षअधिनियम की परिभाषा
तात्पर्य बोर्ड के अध्यक्ष से है
- अध्यक्षअधिनियम की परिभाषा
धारा 7 की उपधारा (1) के अधीन नामनिर्दिष्ट स्थानीय परिवाद समिति का अध्यक्ष अभिप्रेत है
- अध्यक्षअधिनियम की परिभाषा
अपील अधिकरण का अध्यक्ष अभिप्रेत है
- अध्यक्षअधिनियम की परिभाषा
यथास्थिति, आयोग का या राज्य आयोग का अध्यक्ष अभिप्रेत है
- अध्यक्षअधिनियम की परिभाषा
अपील बोर्ड का अध्यक्ष अभिप्रेत है
- अनन्य अनुज्ञप्तिअधिनियम की परिभाषा
ऐसी अनुज्ञप्ति अभिप्रेत है जो अनुज्ञप्तिधारी की या अनुज्ञप्तिधारी और उसके द्वारा प्राधिकृत व्यक्तियों को (प्रतिलिप्यधिकार के स्वामी सहित), सभी अन्य व्यक्तियों का अपवर्जन करके ऐसा कोई अधिकार प्रदत्त करती है जो किसी कृति में प्रतिलिप्यधिकार में समाविष्ट है
- अनुकूलअधिनियम की परिभाषा
अभिप्रेत है- (i) किसी नाट्यकृति के संबंध में उस कृति का अनाट्यकृति में संपरिवर्तन, (ii) किसी साहित्यिक कृति या कलात्मक कृति के संबंध में उस कृति का सार्वजनिक प्रस्तुतीकरण के रूप में या अन्यथा नाट्यकृति में संपरिवर्तन, (iii) किसी साहित्यिक या नाट्यकृति के
- अनुचित श्रम व्यवहारअधिनियम की परिभाषा
दूसरी अनुसूची में विनिर्दिष्ट कोई भी व्यवहार अभिप्रेत है
- अनुज्ञप्तिअधिनियम की परिभाषा
धारा 24 के अधीन किसी प्रमाणकर्ता प्राधिकारी को अनुदत्त अनुज्ञप्ति अभिप्रेत है; [(यक) प्रवर्तक" से ऐसा व्यक्ति अभिप्रेत है जो किसी इलैक्ट्रानिक संदेश को भेजता है, उसका उत्पादन, भंडारण करता है या किसी अन्य व्यक्ति को पारेषित करता है अथवा किसी इलैक्ट्रानिक स
- अनुज्ञात उपयोगअधिनियम की परिभाषा
किसी रजिस्ट्रीकृत व्यापार चिह्न के संबंध में व्यापार चिह्न का वह उपयोग अभिप्रेत है- (i) जो व्यापार चिह्न के रजिस्ट्रीकृत उपयोक्ता द्वारा ऐसे माल या सेवाओं के संबंध में किया जाता है,-
- अनुज्ञापन प्राधिकारीअधिनियम की परिभाषा
इस अधिनियम के अधीन बनाए गए नियमों के अधीन अनुज्ञप्ति का अनुदान या नवीकरण करनेके लिए सशक्त आफिसर या प्राधिकारी अभिप्रेत है, और इसके अन्तर्गत सरकार आती है; [(चच) मजिस्ट्रेट" से दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 (1974 का 2) के अधीन कार्यपालक मजिस्ट्रेट अभिप्रेत है
- अनुलिपिकरण उपस्करअधिनियम की परिभाषा
कोई ऐसी यांत्रिक प्रयुक्ति या युक्ति अभिप्रेत है जो किसी कृति की प्रतियां बनाने के लिए प्रयुक्त की जाती है या प्रयुक्त किए जाने के लिए आशयित है
- अनुसूचित अपराधअधिनियम की परिभाषा
अभिप्रेत है, - (i) अनुसूची के भाग क के अधीन विनिर्दिष्ट अपराध; या [(ii) अनुसूची के भाग ख के अधीन विनिर्दिष्ट अपराध, यदि ऐसे अपराधों में अंतर्वलित कुल मूल्य तीस लाख रुपए या अधिक है; या (iii) अनुसूची के भाग ग के अधीन विनिर्दिष्ट अपराध
- अनुसूचित क्षेत्रअधिनियम की परिभाषा
संविधान के अनुच्छेद 244 के खंड (1) में निर्दिष्ट अनुसूचित क्षेत्र अभिप्रेत है
- अनुसूचित प्राणीअधिनियम की परिभाषा
अनुसूची 1 में या अनुसूची 2 के भाग 2 में तत्समय विनिर्दिष्ट कोई प्राणी अभिप्रेत है
- अनुसूचित प्राणी-वस्तुअधिनियम की परिभाषा
किसी अनुसूचित प्राणी से बनाई गई कोई वस्तु अभिप्रेत है और इसके अन्तर्गत कोई ऐसी वस्तु या पदार्थ है, जिसमें ऐसे पूरे प्राणी या [उसके किसी भाग का उपयोग किया गया है किन्तु इसके अन्तर्गत मोर का पूंछ वाला पंख, उससे बनी हुई वस्तु या ट्राफी और सर्प विष या उसका व्
- अनुसूचीअधिनियम की परिभाषा
इस अधिनियम की अनुसूची अभिप्रेत है
- अन्तरराष्ट्रीय प्रसंविदाअधिनियम की परिभाषा
संयुक्त राष्ट्र की महासभा द्वारा 16 दिसंबर, 1966 को अंगीकार की गई सिविल और राजनीतिक अधिकारों पर अंतरराष्ट्रीय प्रसंविदा और आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकारों पर अंतरराष्ट्रीय प्रसंविदा तथा संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा द्वारा अंगीकार की गई ऐसी अन्य प्
- अन्य परंपरागत वन निवासीअधिनियम की परिभाषा
ऐसा कोई सदस्य या समुदाय अभिप्रेत है, जो 31 दिसंबर, 2005 से पूर्व कम से कम तीन पीढ़ियों तक प्राथमिक रूप से वन या वन भूमि में निवास करता रहा है और जो जीविका की वास्तविक आवश्यकताओं के लिए उन पर निर्भर है । स्पष्टीकरण - इस खंड के प्रयोजन के लिए पीढ़ी" से पच्चीस
- अन्य हिताधिकारियोंअधिनियम की परिभाषा
इस अधिनियम के अधीन बीमाकृत व्यक्तियों से भिन्न व्यक्ति अभिप्रेत हैं
- अपकृत्यअधिनियम की परिभाषा
ऐसा सिविल दोष अभिप्रेत है जो केवल संविदा भंग या न्यासभंग न हो
- अपराध के आगमअधिनियम की परिभाषा
किसी व्यक्ति द्वारा अनुसूचित अपराध से संबंधित आपराधिक गतिविधि के परिणामस्वरूप प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से व्युत्पन्न या अभिप्राप्त की गई कोई संपत्ति या ऐसी किसी संपत्ति का मूल्य अभिप्रेत है
- अपील अधिकरणअधिनियम की परिभाषा
धारा 25 के अधीन स्थापित अपील अधिकरण अभिप्रेत है
- अपील अधिकरणअधिनियम की परिभाषा
धारा 53क की उपधारा (1) के अधीन स्थापित प्रतिस्पर्धा अपील अधिकरण अभिप्रेत है
- अपील अधिकरणअधिनियम की परिभाषा
धारा 58ढ के अधीन गठित समहृत सम्पत्ति के लिए अपील अधिकरण अभिप्रेत है
- अपील प्राधिकारीअधिनियम की परिभाषा
समुचित सरकार द्वारा नियुक्त ऐसा प्राधिकारी अभिप्रेत है जिसे ऐसे क्षेत्र में ऐसे कृत्यों का निर्वहन करने के लिए उस सरकार द्वारा राजपत्र में अधिसूचना द्वारा विनिर्दिष्ट किया जाए
- अपील बोर्डअधिनियम की परिभाषा
धारा 83 के अधीन स्थापित अपील बोर्ड अभिप्रेत है
- अपीलीय न्यायाधिकरणअधिनियम की परिभाषा
तात्पर्य दूरसंचार विवाद निपटान एवं अपीलीय न्यायाधिकरण से है, जिसकी स्थापना भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण अधिनियम, 1997 (24 ऑफ 1997) की धारा 14 के अंतर्गत की गई है
- अभिगमअधिनियम की परिभाषा
इसके व्याकरणिक रूपभेदों और सजातीय पदों सहित, अभिप्रेत है कंप्यूटर, कंप्यूटर प्रणाली या कंप्यूटर नेटवर्क में प्रवेश प्राप्त करना, उसके तर्कसंगत, अंकगणितीय अथवा स्मृति फलन संसाधनों के द्वारा अनुदेश देना या संसूचना देना
- अलियसन्तान विधिअधिनियम की परिभाषा
वह विधि-पद्धति अभिप्रेत है जो ऐसे व्यक्ति को लागू है जो यदि यह अधिनियम पारित न किया गया होता तो मद्रास अलियसन्तान ऐक्ट, 1949 (मद्रास ऐक्ट 1949 का 9) द्वारा या रूढ़िगत अलियसन्तान विधि द्वारा उन विषयों के बारे में शासित होता जिनके लिए इस अधिनियम में उपबन्ध क
- अल्प उपयोगित अस्पतालअधिनियम की परिभाषा
ऐसा अस्पताल अभिप्रेत है जिसका इस अधिनियम के अधीन बीमाकृत व्यक्तियों द्वारा पूर्ण रूप से उपयोग नहीं किया जाता है
- अल्पवय व्यक्तिअधिनियम की परिभाषा
ऐसा व्यक्ति अभिप्रेत है जो या तो बालक है या कुमार है
- अवयस्कअधिनियम की परिभाषा
ऐसा व्यक्ति अभिप्रेत है जिसके बारे में वयस्कता अधिनियम, 1875 (1875 का 9) के उपबंधों के अधीन यह माना जाता है कि उसने, वयस्कता प्राप्त नहीं की है ।
- असममित गूढ़ प्रणालीअधिनियम की परिभाषा
सुरक्षित कुंजी युग्म की कोई प्रणाली अभिप्रेत है जिसमें इलैक्ट्रानिक चिह्नक सृजित करने के लिए एक प्राइवेट कुंजी और इलैक्ट्रानिक चिह्नक को सत्यापित करने के लिए एक लोक कुंजी है
- असममित गूढ़ प्रणाली में, कुंजी युग्मअधिनियम की परिभाषा
प्राइवेट कुंजी और उसकी अंकगणितीय रूप से संबंधित लोक कुंजी अभिप्रेत है जो इस प्रकार संबंधित है कि लोक कुंजी उस अंकीय चिह्नक को सत्यापित कर सकती है जो प्राइवेट कुंजी द्वारा सृजित किया गया है
- आंतरिक समितिअधिनियम की परिभाषा
धारा 4 के अधीन गठित आंतरिक परिवाद समिति अभिप्रेत है
- आयुधअधिनियम की परिभाषा
आक्रमण या प्रतिरक्षा के लिए शस्त्रों के रूप में परिकल्पित या अनुकूलित किसी भी वर्णन की वस्तुएं अभिप्रेत हैं और अग्न्यायुध, तीक्ष्ण धार वाले और अन्य घातक शस्त्र और आयुधों के भाग और उनके विनिर्माण के लिए मशीनरी इसके अन्तर्गत आते हैं किन्तु केवल घरेलू या कृष
- आयोगअधिनियम की परिभाषा
धारा 7 की उपधारा (1) के अधीन स्थापित भारत का प्रतिस्पर्धा आयोग अभिप्रेत है
- आयोगअधिनियम की परिभाषा
धारा 3 के अधीन गठित राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग अभिप्रेत है
- इलैक्ट्रानिक अभिलेखअधिनियम की परिभाषा
किसी इलैक्ट्रानिक रूप या माइक्रोफिल्म या कंप्यूटर उत्पादित सूक्ष्मिका में डाटा, अभिलेख या उत्पादित डाटा, भंडारित, प्राप्त या प्रेषित प्रतिबिंब या ध्वनि अभिप्रेत है; [(नक) इलैक्ट्रानिक चिह्नक" से किसी उपयोगकर्ता द्वारा दूसरी अनुसूची में विनिर्दिष्ट इलैक्ट्
- इलैक्ट्रानिक चिह्नक प्रमाणपत्रअधिनियम की परिभाषा
धारा 35 के अधीन जारी किया गया इलैक्ट्रानिक चिह्नक प्रमाणपत्र अभिप्रेत है और इसके अंतर्गत अंकीय चिह्नक प्रमाणपत्र भी है
- इलैक्ट्रानिक चिह्नक] लगानाअधिनियम की परिभाषा
इसके व्याकरणिक रूपभेदों और सजातीय पदों सहित अभिप्रेत है किसी इलैक्ट्रानिक अभिलेख को इलैक्ट्रानिक चिह्नक द्वारा अधिप्रमाणित करने के प्रयोजन के लिए किसी व्यक्ति द्वारा कोई कार्यपद्धति या प्रक्रिया अंगीकार करना
- इलैक्ट्रानिक राजपत्रअधिनियम की परिभाषा
इलैक्ट्रानिक रूप में प्रकाशित राजपत्र अभिप्रेत है
- इस अधिनियम के किसी उपबंध के सम्बन्ध में नियत दिनअधिनियम की परिभाषा
वह दिन अभिप्रेत है जिसको वह उपबन्ध प्रवृत्त होता है
- उद्यमअधिनियम की परिभाषा
ऐसा कोई व्यक्ति या सरकार का विभाग अभिप्रेत है जो वस्तुओं या मालों के उत्पादन, भंडारण, प्रदाय, वितरण, अर्जन या नियंत्रण या किसी प्रकार की सेवाओं की व्यवस्था करने से संबंधित किसी क्रियाकलाप में, या किसी अन्य निगमित निकाय के शेयरों, डिबेंचरों या अन्य प्रतिभू
- उद्योगअधिनियम की परिभाषा
किसी नियोजक और कर्मकार (चाहे ऐसे कर्मकार को ऐसे नियोजक द्वारा सीधे या किसी अभिकरण, जिसके अंतर्गत ठेकेदार भी हैं, के माध्यम से नियोजित किया गया है) के बीच सहयोग से मानवीय आवश्यकताओं या इच्छाओं को पूरा करने की दृष्टि से माल या सेवाओं के उत्पादन, पूर्ति या व
- उन्मोचन पर संदेय कोई उपदान ; (23) “मजदूरी कालावधिअधिनियम की परिभाषा
किसी कर्मचारी के संबंध में, वह कालावधि अभिप्रेत है जिसकी बाबत मजदूरी मामूली तौर पर या तो नियोजन की संविदा के अभिव्यक्त या विवक्षित निबंधनों के अनुसार या अन्यथा उसे संदेय है; (24) इस अधिनियम में प्रयुक्त किन्तु अपरिभाषित और औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 (19
- उपनिदेशकअधिनियम की परिभाषा
धारा 49 की उपधारा (1) के अधीन नियुक्त उपनिदेशक अभिप्रेत है
- उपभोक्ताअधिनियम की परिभाषा
ऐसा कोई व्यक्ति अभिप्रेत है, जो- (i) किसी ऐसे प्रतिफल के लिए, जिसका संदाय किया गया है या वचन दिया गया है या भागतः संदाय किया गया है और भागतः वचन दिया गया है, या किसी आस्थगित संदाय की पद्धति के अधीन किसी माल का क्रय करता है, और इसके अंतर्गत ऐसे किसी व्यक्त
- उपयोक्ता प्रभारअधिनियम की परिभाषा
वह रकम अभिप्रेत है जो ऐसी चिकित्सा सुविधाओं के लिए, जो समय-समय पर निगम द्वारा केन्द्रीय सरकार के परामर्श से अधिसूचित की जाएं, अन्य हिताधिकारियों से प्रभारित की जानी है ।
- उपयोगकर्ताअधिनियम की परिभाषा
ऐसा व्यक्ति अभिप्रेत है जिसके नाम से [इलैक्ट्रानिक चिह्नक] प्रमाणपत्र जारी किया जाता है
- उपाध्यक्षअधिनियम की परिभाषा
अपील बोर्ड का उपाध्यक्ष अभिप्रेत है
- औद्योगिक विवादअधिनियम की परिभाषा
नियोजकों और नियोजकों के बीच या नियोजकों और कर्मकारों के बीच या कर्मकारों और कर्मकारों के बीच कोई विवाद या मतभेद अभिप्रेत है, जो नियोजन या गैर-नियोजन या नियोजन के निबंधनों या किसी व्यक्ति की श्रम की शर्तों से संबंधित है और जिसके अंतर्गत किसी व्यष्टि कर्मका
- औद्योगिक स्थापन या उपक्रमअधिनियम की परिभाषा
ऐसा कोई स्थापन या उपक्रम अभिप्रेत है, जिसमें कोई उद्योग चलाया जाता है : परन्तु जहां किसी स्थापन या उपक्रम में अनेक क्रियाकलाप किए जाते हैं और ऐसे क्रियाकलापों में से केवल एक ही क्रियाकलाप उद्योग है या कुछ क्रियाकलाप उद्योग हैं, तो - (i) यदि ऐसे स्थापन य
- औसत वेतनअधिनियम की परिभाषा
किसी कर्मकार को संदेय मजदूरी का औसत अभिप्रेत है, जो - (i) ऐसे कर्मकार की दशा में, जिसे मासिक संदाय किया जाता है, उन तीन पूरे कलैंडर मास में ; (ii) ऐसे कर्मकार की दशा में, जिसे साप्ताहिक संदाय किया जाता है, उन चार पूरे सप्ताह में; (iii) ऐसे कर्मकार की दशा
- कंप्यूटरअधिनियम की परिभाषा
ऐसी इलैक्ट्रानिक, चुम्बकीय, प्रकाशीय या अन्य द्रुत डाटा संसाधन युक्ति या प्रणाली अभिप्रेत है जो इलैक्ट्रानिक, चुम्बकीय या प्रकाशीय तरंगों के अभिचालनों द्वारा तर्कसंगत, अंकगणितीय और स्मृति फलन के रूप में कार्य करता है और इसके अंतर्गत सभी निवेश उत्पाद, प्रक
- कंप्यूटर नेटवर्कअधिनियम की परिभाषा
- (i) उपग्रह, सूक्ष्म तरंग, भौमिक लाइन, तार, बेतार, या अन्य संचार मीडिया के उपयोग ; और (ii) दो या अधिक अंतःसंबद्ध कंप्यूटरों या संचार युक्ति से मिलकर बने टर्मिनलों या किसी कंप्लैक्स, चाहे अंतःसंबंध निरंतर रखा जाता है या नहीं,के माध्यम से एक या अधिक कंप्यू
- कंप्यूटर साधनअधिनियम की परिभाषा
कंप्यूटर, कंप्यूटर प्रणाली, कंप्यूटर नेटवर्क, डाटा, कंप्यूटर डाटा संचय या साफ्टवेयर अभिप्रेत है;(ठ) कंप्यूटर प्रणाली" से, निवेश और निर्गम सहायक युक्तियों सहित और ऐसे कैलकुलेटरों को छोड़कर, जो क्रमादेश्य नहीं हैं और जो बाह्य फाइलों के साथ संयोजन में उपयोग म
- कम्प्यूटर प्रोग्रामअधिनियम की परिभाषा
ऐसा अनुदेश समुच्चय अभिप्रेत है जो शब्दों, कूट शब्दों, स्कीमों या किसी अन्य रूप में अभिव्यक्त किया जाता है और जिसके अन्तर्गत ऐसा कोई यंत्र पठनीय माध्यम है, जो कम्प्यूटर से कोई विशिष्ट कार्य कराने या कोई विशिष्ट परिणाम प्राप्त कराने के योग्य हो
- कर्मकारअधिनियम की परिभाषा
कोई ऐसा व्यक्ति (शिक्षु अधिनियम, 1961 की धारा 2 के खंड
- कर्मकारअधिनियम की परिभाषा
ऐसा व्यक्ति अभिप्रेत है जो किसी विनिर्माण प्रक्रिया में, या मशीनरी अथवा विनिर्माण प्रक्रिया के लिए प्रयुक्त परिसर के किसी भाग की सफाई में या विनिर्माण प्रक्रिया अथवा विनिर्माण प्रक्रियाधीन विषयवस्तु के प्रासंगिक या उससे सम्बन्धित किसी अन्य प्रकार के काम म
- कर्मचारीअधिनियम की परिभाषा
ऐसा कोई व्यक्ति (प्रशिक्षु अधिनियम, 1961 के अधीन नियोजित प्रशिक्षु से भिन्न) अभिप्रेत है जो किसी कुशल, अर्धकुशल या अकुशल, शारीरिक, संक्रियात्मक, पर्यवेक्षीय, प्रबंधकीय, प्रशासनिक, तकनीकी या भाड़े या पारिश्रमिक के लिए लिपिकीय कार्य, चाहे नियोजन के निबंधन अ
- कर्मचारीअधिनियम की परिभाषा
ऐसा कोई व्यक्ति अभिप्रेत है, जो किसी कार्यस्थल पर किसी कार्य के लिए या तो सीधे या किसी अभिकर्ता के माध्यम से, जिसके अंतर्गत कोई ठेकेदार भी है. प्रधान नियोजक की जानकारी से या उसके बिना, नियमित, अस्थायी, तदर्थ या दैनिक मजदूरी के आधार पर, चाहे पारिश्रमिक पर
- कलात्मक कृतिअधिनियम की परिभाषा
अभिप्रेत है- (i) कोई रंगचित्र, मूर्ति, रेखाचित्र (जिसके अन्तर्गत आरेख, मानचित्र, चार्ट या रेखांक भी है), कोई उत्कीर्ण या फोटोग्राफ, चाहे ऐसी किसी कृति में कलात्मक गुण हो या न हो, (ii) कोई 5वास्तु कृति, और (iii) कलात्मक शिल्पकारिता की कोई अन्य कृति
- कलैंडर वर्षअधिनियम की परिभाषा
जनवरी के प्रथम दिन को प्रारंभ होने वाला वर्ष अभिप्रेत है
- कानूनी प्राधिकरणअधिनियम की परिभाषा
कोई प्राधिकरण, बोर्ड, निगम, परिषद्, संस्था, विश्वविद्यालय या कोई अन्य निगमित निकाय अभिप्रेत है जो केन्द्रीय, राज्य या प्रान्तीय अधिनियम द्वारा या उसके अधीन माल का उत्पादन या प्रदाय या उसके लिए किसी सेवा या बाजार की व्यवस्था को विनियमित करने के प्रयोजनों क
- कारखानाअधिनियम की परिभाषा
अपनी प्रसीमाओं सहित कोई ऐसा परिसर अभिप्रेत है जिसमें- (i) दस या अधिक कर्मकार काम कर रहे हैं या पूर्ववर्ती मास के किसी दिन काम कर रहे थे और जिसके किसी भाग में विनिर्माण प्रक्रिया शक्ति की सहायता से की जा रही है, या आमतौर से इस तरह की जाती है, या (ii) बीस य
- कारखाने के “अधिष्ठाताअधिनियम की परिभाषा
कोई ऐसा व्यक्ति अभिप्रेत है जिसे कारखाने के कामकाज पर अन्तिम नियंत्रण प्राप्त है *** 4[परन्तु- (i) किसी फर्म या अन्य व्यष्टि-संगम की दशा में, उसका कोई एक व्यष्टिक भागीदार या सदस्य अधिष्ठाता समझा जाएगा : (ii) किसी कम्पनी की दशा में, निदेशकों में से कोई एक
- कारबार उद्यमअधिनियम की परिभाषा
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास अधिनियम, 2006 (2006 का 27) की धारा 2 के क्रमशः खंड
- किसी कारखाने या परिसर के संबंध में, "अधिष्ठाताअधिनियम की परिभाषा
कोई ऐसा व्यक्ति अभिप्रेत है जिसका कारखाने या परिसर के कामकाज पर नियंत्रण है और किसी पदार्थ के संबंध में ऐसा व्यक्ति इसके अंतर्गत है जिसके कब्जे में वह पदार्थ भी है
- किसी पदार्थ के संबंध में, "हथालनाअधिनियम की परिभाषा
ऐसे पदार्थ का विनिर्माण, प्रसंस्करण, अभिक्रियान्वयन, पैकेज, भंडारकरण, परिवहन, उपयोग, संग्रहण, विनाश, संपरिवर्तन, विक्रय के लिए प्रस्थापना, अंतरण या वैसी ही संक्रिया अभिप्रेत है
- किसी माल या सेवा के संबंध में, सुविख्यात व्यापार चिह्नअधिनियम की परिभाषा
ऐसा चिह्न अभिप्रेत है जो जनता के ऐसे पर्याप्त भाग में ऐसे माल या सेवा की बाबत सुविख्यात हो गया है, जो ऐसे माल का इस प्रकार उपयोग करता है या ऐसी सेवा प्राप्त करता है कि अन्य माल या सेवा के संबंध में ऐसे चिह्न के उपयोग को उस माल या सेवा और प्रथम उल्लिखित मा
- किसी संगीतात्मक कृति के संबंध में, संगीतकारअधिनियम की परिभाषा
अभिप्रेत है वह व्यक्ति जो संगीत की स्वररचना इस बात को ध्यान में लाए बिना करता है कि वह उसे आलेखनीय स्वरांकन के किसी रूप में अंकित करता है या नहीं
- कुछ वैध उपयोगअधिनियम की परिभाषा
तात्पर्य धारा 7 में निर्दिष्ट उपयोगों से है
- कुमारअधिनियम की परिभाषा
ऐसा व्यक्ति अभिप्रेत है जिसने अपनी आयु का पन्द्रहवां वर्ष पूरा कर लिया है किन्तु अपना अठारहवां वर्ष पूरा नहीं किया है; (खख) “कलेण्डर वर्ष" से किसी वर्ष में जनवरी के प्रथम दिन से आरम्भ होने वाली बारह मास की कालावधि अभिप्रेत है
- कुर्कीअधिनियम की परिभाषा
अध्याय 3 के अधीन जारी किए गए किसी आदेश द्वारा सम्पत्ति का अंतरण, संपरिवर्तन, व्ययन या संचलन का प्रतिषेध अभिप्रेत है; [(घक) प्राधिकृत व्यक्ति" से विदेशी मुद्रा प्रबंध अधिनियम, 1999 (1999 का 42) की धारा 2 के खंड
- कृतिअधिनियम की परिभाषा
निम्नलिखित कृतियों में से कोई भी अभिप्रेत है, अर्थात्: - (i) साहित्यिक, नाट्य, संगीतात्मक या कलात्मक कृति; (ii) चलचित्र फिल्म, (iii) ध्वन्यंकन
- के अधीन उस रूप में नियुक्त व्यक्ति अभिप्रेत है; (7क) सरकसअधिनियम की परिभाषा
ऐसा स्थापन अभिप्रेत है, चाहे वह स्थायी हो या चल, जहां पूर्णतया या मुख्यतया करतब या कलाबाजियां दिखाने के प्रयोजन के लिए प्राणी रखे या प्रयोग किए जाते हैं;] (9) कलक्टर" से किसी जिले के राजस्व प्रशासन का मुख्य भारसाधक अधिकारी या ऐसा कोई अन्य अधिकारी जो उप-कल
- केन्द्रीय लोक सूचना अधिकारीअधिनियम की परिभाषा
उपधारा (1) के अधीन पदाभिहित केन्द्रीय लोक सूचना अधिकारी अभिप्रेत है और इसके अंतर्गत धारा 5 की उपधारा (2) के अधीन इस प्रकार पदाभिहित कोई केन्द्रीय सहायक लोक सूचना अधिकारी भी है
