विधिक शब्दकोश
कानूनी शब्दों के अर्थ सरल हिन्दी और अंग्रेज़ी में — हर शब्द उस धारा से जुड़ा है जहाँ वह असल में आता है।
801 शब्द
देवनागरी वर्णानुक्रम
अंग्रेज़ी वर्णानुक्रम
सभी शब्द
100 शब्द
- केन्द्रीय सूचना आयोगअधिनियम की परिभाषा
धारा 12 की उपधारा (1) के अधीन गठित केन्द्रीय सूचना आयोग अभिप्रेत है
- खानअधिनियम की परिभाषा
खान अधिनियम, 1952 की धारा 2 की उपधारा (1) के खंड
- गर्भ का चिकित्सीय समापनअधिनियम की परिभाषा
गर्भ का चिकित्सीय समापन अधिनियम, 1971 (1971 का 34) के उपबन्धों के अधीन अनुज्ञेय गर्भ का समापन अभिप्रेत हैं; (9) “खान” से खान अधिनियम, 1952 (1952 का 35) की धारा 2 के खंड
- गोलाबारूदअधिनियम की परिभाषा
किसी अग्न्यायुध के लिए गोलाबारूद अभिप्रेत है तथा इसके अन्तर्गत- (i) रोकट, बम, ग्रेनेड, गोला [और अन्य अस्त्र,] (ii) टारपीडो को काम में लाने और अन्तःसमुद्री सुरंगे बिछाने के लिए परिकल्पित वस्तुएं, (iii) विस्फोटक, स्फूर्जनकारी या विखंडनीय सामग्री या अपायकर द
- ग्रामअधिनियम की परिभाषा
निम्नलिखित अभिप्रेत है (i) पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) अधिनियम, 1996 (1996 का 40) की धारा 4 के खंड
- ग्राम सभाअधिनियम की परिभाषा
ऐसी ग्राम सभा अभिप्रेत है, जो ग्राम के सभी वयस्क सदस्यों से मिलकर बनेगी और ऐसे राज्यों की दशा में, जिनमें कोई ग्राम पंचायत नहीं है, पाड़ा, टोला और ऐसी अन्य परंपरागत ग्राम संस्थाएं और निर्वाचित ग्राम समितियां भी हैं जिनमें महिलाओं की पूर्ण और अनिर्बंधित भाग
- घरेलू कर्मकारअधिनियम की परिभाषा
ऐसी कोई महिला अभिप्रेत है जो किसी गृहस्थी में पारिवमिक के लिए गृहस्थी का कार्य करने के लिए, चाहे नकद या वस्तुरूप में, या तो सीधे या किसी अभिकरण के माध्यम से अस्थायी, स्थायी, अंशकालिक या पूर्णकालिक आधार पर नियोजित है किंतु इसके अंतर्गत नियोजक के कुटुंब का
- चलचित्र फिल्मअधिनियम की परिभाषा
॥। किसी दृश्यांकन की कोई कृति अभिप्रेत है और इसके अन्तर्गत ऐसे दृश्यांकन के साथ कोई ध्वन्यंकन है तथा चलचित्र" का यह अर्थ लगाया जाएगा कि उसके अन्तर्गत वीडियो फिल्म सहित चलचित्रकी के सदृश्य किसी प्रक्रिया से उत्पादित कोई कृति है
- चिट फंड कंपनीअधिनियम की परिभाषा
कोई ऐसी कंपनी अभिप्रेत है जो चिट फंड अधिनियम, 1982 (1982 का 40) की धारा 2 में यथापरिभाषित फोरमैन, अभिकर्ता या किसी अन्य हैसियत में चिटों का प्रबंध, संचालन या पर्यवेक्षण कर रही है; [(जक) ग्राहक" से ऐसा व्यक्ति अभिप्रेत है, जो किसी रिपोर्टकर्ता इकाई के साथ
- छंटनीअधिनियम की परिभाषा
नियोजक द्वारा चाहे किसी भी कारण से किसी कर्मकार की सेवा समाप्ति अभिप्रेत है, जो अनुशासन संबंधी कार्यवाही के रूप में दिए गए दंड से भिन्न हो, किन्तु इसके अंतर्गत निम्नलिखित नहीं हैं- (i) कर्मकार की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ; या (ii) अधिवार्षिकी की आयु हो जाने
- छिपाया जानाअधिनियम की परिभाषा
सम्पत्ति के स्वरूप, स्रोत, व्ययन, संचलन या स्वामित्व को छिपाना या बदलना अभिप्रेत है और इसके अंतर्गत इलैक्ट्रॅानिक पारेषण द्वारा या किन्हीं अन्य साधनों से ऐसी सम्पत्ति का संचलन या संपरिवर्तन करना भी है
- जिला अधिकारीअधिनियम की परिभाषा
धारा 5 के अधीन अधिसूचित कोई अधिकारी अभिप्रेत है
- जिला न्यायालयअधिनियम की परिभाषा
अभिप्रेत है ऐसे क्षेत्र में, जहां कुटुंब न्यायालय अधिनियम, 1984 (1984 का 66) की धारा 3 के अधीन स्थापित कुटुंब न्यायालय विद्यमान है, ऐसा कुटुंब न्यायालय और किसी ऐसे क्षेत्र में जहां कुटुंब न्यायालय नहीं है, किंतु कोई नगर सिविल न्यायालय विद्यमान है वहां वह
- जिला न्यायालयअधिनियम की परिभाषा
अभिप्रेत है ऐसे किसी क्षेत्र में, जिसके लिए कोई नगर सिविल न्यायालय हो, वह न्यायालय और अन्य किसी क्षेत्र में आरंभिक अधिकारिता का प्रधान सिविल न्यायालय तथा इसके अंतर्गत ऐसा कोई भी अन्य सिविल न्यायालय आता है जिसे राज्य सरकार शासकीय राजपत्र में अधिसूचना द्वार
- डाटाअधिनियम की परिभाषा
सूचना, जानकारी, तथ्यों, संकल्पनाओं या अनुदेशों का निरूपण अभिप्रेत है जिन्हें एक निश्चित रीति से तैयार किया जा रहा है या तैयार किया गया है और जो कंप्यूटर प्रणाली या कंप्यूटर नेटवर्क में संसाधित किए जाने के लिए आशयित है, संसाधित किया जा रहा है या संसाधित कि
- तकनीकी सदस्यअधिनियम की परिभाषा
ऐसा सदस्य अभिप्रेत है जो न्यायिक सदस्य नहीं है
- तलाकअधिनियम की परिभाषा
तलाक-ए-बिद्दत या तलाक का कोई अन्य वैसा ही रूप अभिप्रेत है, जो किसी मुस्लिम पति द्वारा उद्घोषित तुरंत और अप्रतिसंहरणीय विवाह-विच्छेद का प्रभाव रखने वाला है।
- तालाबंदीअधिनियम की परिभाषा
नियोजन के स्थान का अस्थायी रूप से बंद करना या नियोजक द्वारा कार्य का निलंबन, या उसके द्वारा किसी संख्या में नियोजित व्यक्तियों की किसी संरक्षा को नियोजन में रखने से इन्कार करना अभिप्रेत है
- दिनअधिनियम की परिभाषा
अर्धरात्रि से आरम्भ होने वाली चौबीस घन्टे की कालावधि अभिप्रेत है
- देनदारअधिनियम की परिभाषा
ऐसा कोई व्यक्ति अभिप्रेत है, जो समनुदेशक को, चाहे किसी संविदा के अधीन या अन्यथा, किसी प्राप्तव्य का संदाय करने के लिए या प्राप्तव्य की बाबत किसी बाध्यता का, चाहे वह विद्यमान, प्रोद्भूत होने वाली, भावी, सशर्त या समाश्रित हो, निर्वहन करने के लिए दायी है
- ध्वन्यंकनअधिनियम की परिभाषा
ऐसा ध्वन्यंकन अभिप्रेत है जिससे ऐसी ध्वनियां, इस बात को ध्यान में लाए बिना, उत्पादित की जा सकें कि ऐसा ध्वन्यंकन किस संचार माध्यम द्वारा किया जाता है या वह पद्धति क्या है जिससे ध्वनियां उत्पादित की जाती हैं; 3(भभक) दृश्यांकन" से गतिमान बिंबों या उनकी प्रत
- नंबूदिरी विधिअधिनियम की परिभाषा
विधि की वह पद्धति अभिप्रेत है जो उन व्यक्तियों को लागू है जो यदि यह अधिनियम पारित न किया गया होता तो मद्रास नम्बूदिरी ऐक्ट, 1932 (मद्रास अधिनियम, 1933 का 21), कोचीन नम्बूदिरी ऐक्ट (1113के का 17) या ट्रावनकोर मलायल्ल ब्राह्मण ऐक्ट (1106के का 3) द्वारा उन व
- नामावलीअधिनियम की परिभाषा
इस अधिनियम के अधीन तैयार की गई और रखी गई अधिवक्ता नामावली अभिप्रेत है
- निदेशक" या अपर निदेशक" या संयुक्त निदेशकअधिनियम की परिभाषा
धारा 49 की उपधारा (1) के अधीन नियुक्त, यथास्थिति, निदेशक या अपर निदेशक या संयुक्त निदेशक अभिप्रेत है; [(ठ) वित्तीय संस्था" से भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 (1934 का 2) की धारा 45झ के खंड
- नियत अवधि नियोजनअधिनियम की परिभाषा
किसी नियत अवधि के लिए नियोजन की किसी लिखित संविदा के आधार पर किसी कर्मकार को वचनबंध करना अभिप्रेत है : परन्तु-
- नियंत्रकअधिनियम की परिभाषा
धारा 17 की उपधारा (1) के अधीन नियुक्त प्रमाणकर्ता प्राधिकारियों का नियंत्रक अभिप्रेत है
- नियंत्रक प्राधिकारीअधिनियम की परिभाषा
समुचित सरकार द्वारा धारा 3 के अधीन नियुक्त प्राधिकारी अभिप्रेत है ; [(ङ) कर्मचारी" से ऐसा कोई व्यक्ति (शिक्षु से भिन्न) अभिप्रेत है जो किसी कारखाने, खान, तेलक्षेत्र, बागान, पत्तन, रेल कंपनी, दुकान या अन्य स्थापन के, जिनको यह अधिनियम लागू होता है कार्य में
- नियंत्रित उद्योगअधिनियम की परिभाषा
ऐसा कोई उद्योग अभिप्रेत है जिसका नियंत्रण किसी केन्द्रीय अधिनियम द्वारा लोकहित में संघ द्वारा समीचीन घोषित किया गया है
- नियोजकअधिनियम की परिभाषा
किसी ऐसे स्थापन, कारखाने, खान, तेलक्षेत्र, बागान, पत्तन, रेल कम्पनी अथवा दुकान के सम्बन्ध में- (i) जो केन्द्रीय सरकार अथवा किसी राज्य सरकार की है, अथवा उसके नियंत्रणाधीन है, समुचित सरकार द्वारा कर्मचारियों के पर्यवेक्षण तथा नियंत्रण के लिए नियुक्त कोई व्य
- नियोजकअधिनियम की परिभाषा
ऐसा कोई व्यक्ति, जो अपने स्थापन में, चाहे प्रत्यक्षतः या किसी व्यक्ति के माध्यम से या उसकी ओर से या किसी व्यक्ति की ओर से एक या अधिक कर्मचारी या कर्मकार को नियोजित करता है और जहां केन्द्रीय सरकार या राज्य सरकार के किसी विभाग द्वारा ऐसे स्थापन को चलाया जात
- नियोजकअधिनियम की परिभाषा
– (1) किसी ऐसे स्थापन के संबंध में जो सरकार के नियंत्रण के अधीन हैं, कर्मचारियों के पर्यवेक्षण और नियंत्रण के लिए सरकार द्वारा नियुक्त व्यक्ति या प्राधिकारी, या जहां कोई भी व्यक्ति या प्राधिकारी ऐसे नियुक्त नहीं हैं वहां विभागाध्यक्ष, अभिप्रेत हैं; (2) कि
- नियोजकअधिनियम की परिभाषा
निम्नलिखित अभिप्रेत है.- (i) समुचित सरकार या किसी स्थानीय प्राधिकरण के किसी विभाग, संगठन, उपक्रम, स्थापन, उद्यम, संस्था, कार्यालय, शाखा या यूनिट के संबंध में, उस विभाग, संगठन, उपक्रम, स्थापन, उद्यम, संस्था, कार्यालय, शाखा या यूनिट का प्रधान या ऐसा अन्य अध
- निरोध-आदेशअधिनियम की परिभाषा
धारा 3 के अधीन किया गया कोई आदेश अभिप्रेत है
- निर्वाचनअधिनियम की परिभाषा
संसद् या किसी विधान-मंडल, स्थानीय प्राधिकरण या अन्य लोक प्राधिकरण के सदस्यों के चयन के प्रयोजन के लिए किसी विधि के अधीन, किसी भी माध्यम से, कराया गया निर्वाचन अभिप्रेत है
- निवृत्तिअधिनियम की परिभाषा
कर्मचारी की सेवा का, अधिवर्षिता पर से भिन्न रूप में, पर्यवसान अभिप्रेत है ; [(द) किसी कर्मचारी के संबंध में अधिवर्षिता" से कर्मचारी द्वारा उस आयु की प्राप्ति अभिप्रेत है जो सेवा की संविदा अथवा शर्तों में ऐसी आयु के रूप में नियत की गई है जिसकी प्राप्ति पर
- नेटिंग करारअधिनियम की परिभाषा
सिस्टम सहभागियों के बीच, संदाय संबंधी बाध्यताओं या परिदान संबंधी बाध्यताओं के, जिनके अंतर्गत सिस्टम प्रदाता द्वारा किसी सिस्टम सहभागी के दिवालिएपन या विघटन या परिसमापन पर या ऐसी परिस्थितियों में, जो सिस्टम प्रदाता किसी भविष्यवर्ती तारीख को निपटारे के लिए
- नोडल अभिकरणअधिनियम की परिभाषा
धारा 11 में विनिर्दिष्ट नोडल अभिकरण अभिप्रेत है
- न्यायनिर्णायक अधिकारीअधिनियम की परिभाषा
धारा 46 की उपधारा (1) के अधीन नियुक्त न्यायनिर्णायक अधिकारी अभिप्रेत है
- न्यायनिर्णायक प्राधिकारीअधिनियम की परिभाषा
धारा 6 की उपधारा (1) के अधीन नियुक्त न्यायनिर्णायक प्राधिकारी अभिप्रेत है
- न्यायपीठअधिनियम की परिभाषा
अपील बोर्ड की न्यायपीठ अभिप्रेत है
- न्यायपीठअधिनियम की परिभाषा
अपील अधिकरण की न्यायपीठ अभिप्रेत है; [(चक) हिताधिकारी स्वामी" से ऐसा व्यष्टि, जो अंततः किसी रिपोर्टकर्ता इकाई का स्वामी है या उसके किसी ग्राहक पर नियंत्रण रखता है या ऐसा व्यक्ति अभिप्रेत है, जिसकी ओर से कोई संव्यहार किया जा रहा है और इसके अंतर्गत ऐसा व्यक
- न्यायालयअधिनियम की परिभाषा
किसी जिले में आरंभिक अधिकारिता वाला प्रधान सिविल न्यायालय अभिप्रेत है और इसके अन्तर्गत अपनी मामूली आरंभिक सिविल अधिकारिता का प्रयोग करने वाला उच्च न्यायालय भी है, जो माध्यस्थम् की विषय-वस्तु होने वाले प्रश्नों का, यदि वे वाद की विषय-वस्तु होते तो, विनिश्च
- न्यायिक सदस्यअधिनियम की परिभाषा
इस अधिनियम के अधीन नियुक्त अपील बोर्ड का न्यायिक सदस्य अभिप्रेत है और इसके अन्तर्गत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष हैं
- न्यासअधिनियम की परिभाषा
कोई अन्य विधिक बाध्यता भी सम्मिलित है ।
- पक्षकारअधिनियम की परिभाषा
माध्यस्थम् करार का कोई पक्षकार अभिप्रेत है । (2) परिधि-यह भाग वहां लागू होगा जहां माध्यस्थम् का स्थान भारत में है । (3) यह भाग तत्समय प्रवृत्त ऐसी किसी अन्य विधि पर प्रभाव नहीं डालेगा, जिसके आधार पर कतिपय विवाद माध्यस्थम् के लिए निवेदित न किए जा सकेंगे ।
- पण्य विवरणअधिनियम की परिभाषा
निम्नलिखित के बारे में कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष वर्णन, कथन या अन्य उपदर्शन अभिप्रेत है- (i) किसी माल की संख्या, परिमाण, माप, गेज या भार के बारे में ; या (ii) व्यापार में सामान्यतया प्रयुक्त या मान्य वर्गीकरण के अनुसार, किसी माल या किन्हीं सेवाओं की क्व
- पता लगानेअधिनियम की परिभाषा
संपत्ति की प्रकृति, उसके स्रोत, व्ययन, संचलन, हक अथवा स्वामित्व का अवधारण करना अभिप्रेत है ।
- पता लगानेअधिनियम की परिभाषा
अभिप्रेत है संपत्ति के स्वरूप, स्रोत, व्ययन, संचलन, हक या स्वामित्व का अवधारण करना
- पर व्यक्तिअधिनियम की परिभाषा
सूचना के लिए अनुरोध करने वाले नागरिक से भिन्न कोई व्यक्ति अभिप्रेत है, और इसके अंतर्गत कोई लोक प्राधिकारी भी है ।
- परिसंकटमय पदार्थअधिनियम की परिभाषा
ऐसा पदार्थ या निर्मिति अभिप्रेत है जो अपने रासायनिक या भौतिक-रासायनिक गुणों के या हथालने के कारण मानवों, अन्य जीवित प्राणियों, पादपों, सूक्ष्मजीव, संपत्ति या पर्यावरण को अपहानि कारित कर सकती है
- परिसंकटमय प्रक्रियाअधिनियम की परिभाषा
पहली अनुसूची में विनिर्दिष्ट किसी ऐसे उद्योग के संबंध में, कोई ऐसी प्रक्रिया या क्रियाकलाप अभिप्रेत है जहां, जब तक विशेष सावधानी नहीं बरती जाती, वहां उसमें प्रयुक्त कच्ची सामग्री या उसके मध्यवर्ती या परिसाधित उत्पाद, उपोत्पाद, उनके अपशिष्ट या बहिःस्रावव-
- परिसीमा कालअधिनियम की परिभाषा
वह परिसीमा काल अभिप्रेत है, जो किसी वाद, अपील या आवेदन के लिए अनुसूची द्वारा विहित है और विहित काल" से वह परिसीमा काल अभिप्रेत है जो उस अधिनियम के उपबंधों के अनुसार संगणित परिसीमा काल हो
- पर्यावरण प्रदूषकअधिनियम की परिभाषा
ऐसा ठोस, द्रव या गैसीय पदार्थ अभिप्रेत है जो ऐसी सांद्रता में विद्यमान है जो पर्यावरण के लिए क्षतिकर हो सकता है या जिसका क्षतिकर होना संभाव्य है
- पर्यावरण प्रदूषणअधिनियम की परिभाषा
पर्यावरण में पर्यावरण प्रदूषकों का विद्यमान होना अभिप्रेत है
- पशुअधिनियम की परिभाषा
अभिप्रेत है वह जीवित प्राणी जो मनुष्य से भिन्न है
- पारेषणअधिनियम की परिभाषा
विधि की क्रिया से पारेषण, मृत व्यक्ति के वैयक्तिक प्रतिनिधि पर न्यागमन और समनुदेशन के सिवाय अंतरण के किसी अन्य ढंग से पारेषण अभिप्रेत है
- पालतू पशुअधिनियम की परिभाषा
ऐसा पशु अभिप्रेत है जो साधाया हुआ है, या जो मनुष्य के काम आने के लिए किसी प्रयोजन की पूर्ति के निमित्त पर्याप्त रूप से साधाया गया है या साधाया जा रहा है, या जो, भले ही वह न तो इस प्रकार साधाया गया हो और न साधाया जा रहा हो और न ही उसका इस प्रकार साधाया जान
- प्रतिलिप्यधिकार सोसाइटीअधिनियम की परिभाषा
धारा 33 की उपधारा (3) के अधीन रजिस्ट्रीकृत सोसाइटी अभिप्रेत है
- प्रतिषिद्ध गोलाबारूदअधिनियम की परिभाषा
किसी भी अपायकर द्रव, गैस या अन्य ऐसी चीज को अन्तर्विष्ट रखने वाला, या अन्तर्विष्ट रखने के लिए परिकल्पित या अनुकूलित कोई भी गोलाबारूद अभिप्रेत है और रोकट, बम, ग्रेनेड, गोला, [अस्त्र], टारपीडो को काम में लाने और अन्तःसमुद्री सुरंगें बिछाने के लिए परिकल्पित
- प्रत्यर्थीअधिनियम की परिभाषा
ऐसा व्यक्ति अभिप्रेत है जिसके विरुद्ध व्यथित महिला ने धारा 9 के अधीन कोई परिवाद किया है
- प्रमाणकर्ता अधिकारीअधिनियम की परिभाषा
अध्याय 4 के उपबंधों के अधीन किसी प्रमाणकर्ता अधिकारी के कृत्यों का पालन करने के लिए समुचित सरकार द्वारा, अधिसूचना द्वारा नियुक्त कोई अधिकारी अभिप्रेत है
- प्रमाणकर्ता प्राधिकारीअधिनियम की परिभाषा
ऐसा व्यक्ति अभिप्रेत है जिसे धारा 24 के अधीन इलैक्ट्रानिक चिह्नक प्रमाणपत्र जारी करने के लिए अनुज्ञप्ति दी गई है
- प्रमाणीकरण पद्धति विवरणअधिनियम की परिभाषा
प्रमाणकर्ता प्राधिकारी द्वारा उन पद्धतियों को विनिर्दिष्ट करने के लिए जारी किया गया विवरण अभिप्रेत है जो प्रमाणकर्ता प्राधिकारी, इलैक्ट्रानिक चिह्नक प्रमाणपत्र जारी करने में प्रयोग करता है;[(जक) संचार युक्ति" से सैलफोन, वैयक्तिक अंकीय सहायता या दोनों क
- प्रमाणीकरण व्यापार चिह्नअधिनियम की परिभाषा
वह चिह्न अभिप्रेत है, जो माल के उद्गम, सामग्री, विनिर्माण के ढंग या सेवाओं के निष्पादन, क्वालिटी, शुद्धता या अन्य लक्षणों के बारे में चिह्न के स्वत्वधारी द्वारा प्रमाणित माल या सेवाओं की, जिनके संबंध में उनका व्यापार के अनुक्रम में उपयोग होता है, उस माल य
- प्रसवअधिनियम की परिभाषा
शिशु का जन्म अभिप्रेत हैं
- प्रस्तुतकर्ता के अधिकार के संबंध में, प्रस्तुतीकरणअधिनियम की परिभाषा
कोई दृश्य या श्रव्य प्रस्तुति अभिप्रेत है जो एक या अधिक प्रस्तुतकर्ताओं द्वारा सीधे प्रस्तुत किया जाता है
- प्राधिकृत अधिकारीअधिनियम की परिभाषा
महानिदेशक, बीमा आयुक्त, संयुक्त बीमा आयुक्त, प्रादेशिक निदेशक या ऐसा अन्य अधिकारी अभिप्रेत है जिसे केन्द्रीय सरकार, राजपत्र में अधिसूचना द्वारा, प्राधिकृत करे
- प्राधिकृत बीमाकर्ताअधिनियम की परिभाषा
वह बीमाकर्ता अभिप्रेत है जो साधारण बीमा कारबार (राष्ट्रीयकरण) अधिनियम, 1972 (1972 का 57) और उस अधिनियम के अधीन साधारण बीमा कारबार करने के लिए प्राधिकृत किसी सरकारी बीमा निधि के अधीन भारत में तत्समय साधारण बीमा कारबार कर रहा है
- प्राप्तव्यअधिनियम की परिभाषा
किसी संविदा के, जिसके अंतर्गत वहां कोई अंतरराष्ट्रीय संविदा भी है, जहां या तो समनुदेशक या ऋणी या समुनेदेशिती भारत के बाहर किसी राज्य में अवस्थित है या स्थापित किया जाता है, किसी मुद्रा राशि के संदाय के प्रति किसी व्यक्ति के किसी अधिकार में सभी या उसके भाग
- प्रेषितीअधिनियम की परिभाषा
ऐसा व्यक्ति अभिप्रेत है जो इलैक्ट्रानिक अभिलेख प्राप्त करने के लिए प्रवर्तक द्वारा आशयित है किन्तु इसके अंतर्गत कोई मध्यवर्ती नहीं है
- फेक्टरअधिनियम की परिभाषा
भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 (1934 का 2) की धारा 45झ के खंड
- फेक्टर कारबारअधिनियम की परिभाषा
समनुदेशक के प्राप्तव्यों का, ऐसे प्राप्तव्यों या वित्त-पोषण के समनुदेशन की स्वीकृति द्वारा, चाहे किन्हीं प्राप्तव्यों पर प्रतिभूति हित के प्रति उधार या अग्रिम देने के रूप में या अन्यथा, अर्जन का कारबार अभिप्रेत है, किन्तु इसके अंतर्गत निम्नलिखित नहीं हैं-
- बंदीअधिनियम की परिभाषा
नियोजन के किसी स्थान या उसके किसी भाग को स्थायी रूप से बंद करना अभिप्रेत है
- बंधुआ पशुअधिनियम की परिभाषा
अभिप्रेत है कोई पशु (जो पालतू पशु न हो) जो चाहे स्थायी रूप से अथवा अस्थायी रूप से बंधुआ हालत में हो या परिरोध में हो, या जिसे बंधुआ हालत अथवा परिरोध में से उसके निकल भागने में रुकावट डालने या निकल भागने की रोकथाम करने के प्रयोजनार्थ कोई साधित्र या यन्त्र
- बहुमूल्य धातुअधिनियम की परिभाषा
सोना, चांदी, प्लैटिनम, पैलेडियम या रोडियम या ऐसी अन्य धातु अभिप्रेत है, जो केंद्रीय सरकार द्वारा अधिसूचित की जाए
- बहुमूल्य रत्नअधिनियम की परिभाषा
हीरा, पन्ना, माणिक्य, नीलम या कोई ऐसा अन्य रत्न अभिप्रेत है, जो केंद्रीय सरकार द्वारा अधिसूचित किया जाए
- बाल-विवाहअधिनियम की परिभाषा
ऐसा विवाह अभिप्रेत है जिसके बंधन में आने वाले दोनों पक्षकारों में से कोई बालक है
- बालकअधिनियम की परिभाषा
तात्पर्य ऐसे व्यक्ति से है जिसने अठारह वर्ष की आयु पूर्ण नहीं की है
- बालकअधिनियम की परिभाषा
ऐसा व्यक्ति अभिप्रेत है जिसने अपनी आयु का पन्द्रहवां वर्ष पूरा नहीं किया है; [(गक) इस अधिनियम के किसी उपबंध के संबंध में, “सक्षम व्यक्ति" से वह व्यक्ति या संस्था अभिप्रेत है जिसे मुख्य निरीक्षक ने इस अधिनियम के उपबंधों के अधीन किसी कारखाने में करने के लिए
- बालकअधिनियम की परिभाषा
ऐसा व्यक्ति अभिप्रेत है जिसने, यदि पुरुष है तो, इक्कीस वर्ष की आयु पूरी नहीं की है और यदि नारी है तो, अठारह वर्ष की आयु पूरी नहीं की है
- बिहितअधिनियम की परिभाषा
इस अधिनियम के अधीन बनाए गए नियमों द्वारा विहित अभिप्रेत है; (3) "पीठासीन अधिकारी" से धारा 4 की उपधारा (2) के अधीन नामनिर्दिष्ट किया गया आंतरिक परिवाद समिति का पीठासीन अधिकारी अभिप्रेत है
- बीमा कंपनीअधिनियम की परिभाषा
बीमा अधिनियम, 1938 की धारा 2 में यथापरिभाषित कोई कंपनी अभिप्रेत है
- बीमा प्रमाणपत्रअधिनियम की परिभाषा
वह प्रमाणपत्र अभिप्रेत है जो प्राधिकृत बीमाकर्ता द्वारा धारा 147 की उपधारा (3) के अनुसरण में दिया गया है और इसके अंतर्गत ऐसा कवर नोट भी है जो ऐसी अपेक्षाओं के अनुपालन में हो, जो विहित की जाएं, और जब किसी पालिसी के संबंध में एक से अधिक प्रमाणपत्र दिए गए है
- बैंकअधिनियम की परिभाषा
निम्नलिखित अभिप्रेत है, - (i) कोई बैंककारी कंपनी; (ii) कोई तस्थानी नया बैंक; (iii) भारतीय स्टेट बैंक; (iv) कोई समनुषंगी बैंक; (v) ऐसा अन्य बैंक, जिसे केंद्रीय सरकार, रिजर्व बैंक की सिफारिशों पर, इस अधिनियम के प्रयोजनों के लिए, अधिसूचना द्वारा, विनिर्दिष्ट
- बैंककारी कंपनीअधिनियम की परिभाषा
बैंककारी विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 5 में यथा परिभाषित कोई बैंककारी कंपनी अभिप्रेत है और इसके अन्तर्गत भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक अधिनियम, 1989 की धारा 3 के अधीन स्थापित भारतीय आयात-निर्यात बैंक, भारतीय औद्योगिक पुनर्निर्माण बैंक, भारतीय लघु उद्योग
- बैंककारी कंपनीअधिनियम की परिभाषा
कोई ऐसी बैंककारी कंपनी या सहकारी बैंक अभिप्रेत है जिसको बैंककारी विनियमन अधिनियम, 1949 (1949 का 10) लागू होता है और इसके अंतर्गत उस अधिनियम की धारा 51 में निर्दिष्ट कोई बैंक या बैंककारी संस्था है
- बोर्डअधिनियम की परिभाषा
तात्पर्य केंद्र सरकार द्वारा धारा 18 के अंतर्गत स्थापित भारतीय डेटा संरक्षण बोर्ड से है
- बोर्डअधिनियम की परिभाषा
धारा 4 के अधीन स्थापित और धारा 5क के अधीन समय-समय पर यथा पुनर्गठित बोर्ड अभिप्रेत है
- भारतीय कृतिअधिनियम की परिभाषा
ऐसी साहित्यिक, नाट्य या संगीतात्मक कृति अभिप्रेत है, - (i) जिसका रचयिता भारत का नागरिक है; या (ii) जो भारत में प्रथम बार प्रकाशित की गई है; या (iii) जिसका रचयिता किसी अप्रकाशित कृति की दशा में, ऐसी कृति के बनाए जाने के समय भारत का नागरिक है
- भारतीय विधिज्ञ परिषद्अधिनियम की परिभाषा
उन राज्यक्षेत्रों के लिए जिन पर इस अधिनियम का विस्तार है, धारा 4 के अधीन गठित विधिज्ञ परिषद् अभिप्रेत है
- भारतीय स्टेट बैंकअधिनियम की परिभाषा
भारतीय स्टेट बैंक अधिनियम, 1955 (1955 का 23) की धारा 3 के अधीन गठित भारतीय स्टेट बैंक अभिप्रेत है
- भू-संपदा अभिकर्ताअधिनियम की परिभाषा
वित्त अधिनियम, 1994 (1994 का 32) की धारा 65 के खंड (88) में यथापरिभाषित कोई भू-संपदा अभिकर्ता अभिप्रेत है
- मजदूरीअधिनियम की परिभाषा
वह सभी पारिश्रमिक अभिप्रेत हैं, जो चाहे वेतन, भत्ते या अन्यथा के रूप में हो, धन के रूप में अभिव्यक्त या इस प्रकार अभिव्यक्त किए जाने योग्य हो, जो, यदि रोजगार के निबंधन अभिव्यक्त या विवक्षित की पूर्ति हो गई होती तो, उसके नियोजन या ऐसे नियोजन में किए गए कार
- मजदूरीअधिनियम की परिभाषा
वे सब उपलब्धियां अभिप्रेत हैं जो किसी कर्मचारी द्वारा अपने नियोजन के निबन्धनों और शर्तों के अनुसार कर्तव्यारूढ़ होने अथवा छुट्टी पर होने की दशा में अर्जित की जाती हैं तथा जो उसे नकद संदत्त की जाती हैं अथवा संदेय हैं तथा इसके अन्तर्गत महंगाई भत्ता है किन्तु
- मजिस्ट्रेटअधिनियम की परिभाषा
दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 के अधीन उस क्षेत्र में, जहां विवाहित मुस्लिम महिला निवास करती है, अधिकारिता का प्रयोग करने वाला प्रथम वर्ग न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिप्रेत है
- मरुमक्कत्तायम् विधिअधिनियम की परिभाषा
विधि की वह पद्धति अभिप्रेत है जो उन व्यक्तियों को लागू है-
- मर्यादाओंअधिनियम की परिभाषा
(व्याकरणिक रूपों सहित) वे मर्यादाएं अभिप्रेत हैं जो किसी व्यक्ति के व्यापार चिह्न के स्वत्वधारी के रूप में रजिस्ट्रीकरण से उसके उपयोग के अनन्य अधिकार पर है और उसके अन्तर्गत इस अधिकार की वे मर्यादाएं हैं जो भारत के भीतर या भारत के बाहर उपयोग के ढंग या क्षे
- मशीनरीअधिनियम की परिभाषा
अभिप्रेत है मूल गति उत्पादक संचारण मशीनरी और अन्य सब साधित्र जिनसे शक्ति उत्पादित, रूपान्तरित या उपयोजित की जाती है
- महानिदेशकअधिनियम की परिभाषा
धारा 16 की उपधारा (1) के अधीन नियुक्त महानिदेशक अभिप्रेत है और इसके अंतर्गत उक्त धारा के अधीन नियुक्त अपर, संयुक्त, उप या सहायक महानिदेशक भी हैं
- महापत्तनअधिनियम की परिभाषा
भारतीय पत्तन अधिनियम, 1908 की धारा 3 के खंड (8) में यथापरिभाषित कोई महापत्तन अभिप्रेत है
