पाठ लगभग अपरिवर्तित है
CrPC धारा 469 अब BNSS धारा 515 है
धारा 469. परिसीमा काल का प्रारंभ
पुराना कानून
CrPC §469
धारा 469. परिसीमा काल का प्रारंभ
469. परिसीमा काल का प्रारंभ
(1) किसी अपराध के संबंध में परिसीमा काल का प्रारंभ,—
(क) अपराध की तारीख को ; या
(ख) जहां अपराध का किया जाना अपराध से व्यथित व्यक्ति को या किसी पुलिस अधिकारी को ज्ञात नहीं था, वहां उस प्रथम दिन को, जिसको ऐसा अपराध ऐसे व्यक्ति को या किसी पुलिस अधिकारी को ज्ञात होता है, इनमें से जो भी पूर्वतर हो ; या
(ग) जहां यह ज्ञात नहीं है कि अपराध किसके द्वारा किया गया था, वहां उस प्रथम दिन को, जिसको अपराधी की पहचान अपराध से व्यथित व्यक्ति को या उस अपराध का अन्वेषण करने वाले पुलिस अधिकारी को ज्ञात होती है, इनमें से जो भी पूर्वतर हो,
होगा ।
(2) उक्त काल की संगणना करने में, वह दिन जिससे ऐसे काल की संगणना की जानी है, छोड़ दिया जाएगा ।
पूरा पढ़ें: CrPC §469(1) किसी अपराध के संबंध में परिसीमा काल का प्रारंभ,—
(क) अपराध की तारीख को ; या
(ख) जहां अपराध का किया जाना अपराध से व्यथित व्यक्ति को या किसी पुलिस अधिकारी को ज्ञात नहीं था, वहां उस प्रथम दिन को, जिसको ऐसा अपराध ऐसे व्यक्ति को या किसी पुलिस अधिकारी को ज्ञात होता है, इनमें से जो भी पूर्वतर हो ; या
(ग) जहां यह ज्ञात नहीं है कि अपराध किसके द्वारा किया गया था, वहां उस प्रथम दिन को, जिसको अपराधी की पहचान अपराध से व्यथित व्यक्ति को या उस अपराध का अन्वेषण करने वाले पुलिस अधिकारी को ज्ञात होती है, इनमें से जो भी पूर्वतर हो,
होगा ।
(2) उक्त काल की संगणना करने में, वह दिन जिससे ऐसे काल की संगणना की जानी है, छोड़ दिया जाएगा ।
नया कानून
BNSS §515
परिसीमा अवधि का प्रारंभ।
(1) किसी अपराधी के संबंध में परिसीमा अवधि प्रारंभ होगी,---
(क) अपराध की तिथि पर; या
(ख) जहां अपराध के घटित होने की जानकारी अपराध से पीड़ित व्यक्ति या किसी पुलिस अधिकारी को नहीं थी, तो वह पहला दिन जिस दिन ऐसे अपराध की जानकारी उस व्यक्ति या किसी पुलिस अधिकारी को प्राप्त होती है, जो भी पहले हो; या
(ग) जहां यह ज्ञात न हो कि अपराध किसने किया, वह पहला दिन जब अपराधी की पहचान अपराध से पीड़ित व्यक्ति या अपराध की जांच करने वाले पुलिस अधिकारी को ज्ञात हो, जो भी पहले हो।
(2) उक्त अवधि की गणना करते समय, जिस दिन से ऐसी अवधि की गणना की जानी है, उस दिन को बाहर रखा जाएगा।
पूरा पढ़ें: BNSS §515(क) अपराध की तिथि पर; या

1 जुलाई 2024 से पहले दर्ज मामलों पर पुराना कानून लागू रहता है। यह जानकारी शैक्षिक है, कानूनी सलाह नहीं।