किस उपबंध के अधीन: भा.ना.सु.सं. धारा 528 (दं.प्र.सं. 482)

एफ़आईआर / कार्यवाही रद्द कराने की याचिका की रूपरेखा — भा.ना.सु.सं. धारा 528 (दं.प्र.सं. 482)

यह प्रारूप अंग्रेज़ी में (English)

खाने भरिए

आप यहाँ जो कुछ भी लिखते हैं वह आपके अपने ब्राउज़र में ही रहता है। न कहीं भेजा जाता है, न सहेजा जाता है, न हमें दिखता है। पन्ना बंद करते ही वह मिट जाता है — इसलिए प्रिंट करने से पहले बंद मत कीजिए।

जो खाना खाली छोड़ेंगे, उसकी जगह प्रिंट में एक लकीर छपेगी — उसे हाथ से भरा जा सकता है। खाली फ़ॉर्म प्रिंट करके साथ ले जाना भी ठीक है।

वैसा ही जैसा आधार या पहचान-पत्र पर है।

जैसे लिखी हैं वैसे ही — '318(4), 61(2) BNS'।

समय के क्रम में लिखिए: पहले क्या हुआ, फिर क्या। जो याद नहीं है उसका अनुमान मत लगाइए।

हर आधार अलग पंक्ति में, क्रमांक सहित। तथ्य लिखिए, विशेषण नहीं।

दस्तावेज़

साथ क्या लगाना है

  • एफ़आईआर / परिवाद और सभी आदेशों की प्रमाणित प्रति।
  • समझौते के आधार पर हो तो समझौता-पत्र और परिवादी का शपथपत्र।
  • उच्च न्यायालय के नियमों के अनुसार शपथपत्र, सूची, वकालतनामा और न्यायालय शुल्क।