किस उपबंध के अधीन: भा.ना.सु.सं. धारा 482 (दं.प्र.सं. 438)

अग्रिम जमानत आवेदन — भा.ना.सु.सं. धारा 482 (दं.प्र.सं. धारा 438) के अधीन रूपरेखा

यह प्रारूप अंग्रेज़ी में (English)

खाने भरिए

आप यहाँ जो कुछ भी लिखते हैं वह आपके अपने ब्राउज़र में ही रहता है। न कहीं भेजा जाता है, न सहेजा जाता है, न हमें दिखता है। पन्ना बंद करते ही वह मिट जाता है — इसलिए प्रिंट करने से पहले बंद मत कीजिए।

जो खाना खाली छोड़ेंगे, उसकी जगह प्रिंट में एक लकीर छपेगी — उसे हाथ से भरा जा सकता है। खाली फ़ॉर्म प्रिंट करके साथ ले जाना भी ठीक है।

जैसे लिखी हैं वैसे ही — '318(4), 61(2) BNS'।

समय के क्रम में लिखिए: पहले क्या हुआ, फिर क्या। जो याद नहीं है उसका अनुमान मत लगाइए।

दस्तावेज़

साथ क्या लगाना है

  • एफ़आईआर की प्रति (राज्य पुलिस की वेबसाइट से) या शिकायत की प्रति।
  • हर पुराने आपराधिक मामले की सूची, और पहले दाखिल किसी जमानत आवेदन का आदेश।
  • निवास, नौकरी, परिवार का प्रमाण — समाज में जड़ें दिखाने के लिए।
  • वकील का वकालतनामा; मुफ़्त वकील के लिए ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण।