किस उपबंध के अधीन: धारा 6(1) सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005

RTI application — Section 6(1) of the Right to Information Act, 2005

यह प्रारूप हिंदी में

खाने भरिए

आप यहाँ जो कुछ भी लिखते हैं वह आपके अपने ब्राउज़र में ही रहता है। न कहीं भेजा जाता है, न सहेजा जाता है, न हमें दिखता है। पन्ना बंद करते ही वह मिट जाता है — इसलिए प्रिंट करने से पहले बंद मत कीजिए।

जो खाना खाली छोड़ेंगे, उसकी जगह प्रिंट में एक लकीर छपेगी — उसे हाथ से भरा जा सकता है। खाली फ़ॉर्म प्रिंट करके साथ ले जाना भी ठीक है।

वैसा ही जैसा आधार या पहचान-पत्र पर है।

एक-एक बिंदु अलग लिखिए, और अवधि बताइए। 'सब कुछ' माँगने पर आवेदन अस्वीकार हो जाता है।

दस्तावेज़

साथ क्या लगाना है

  • ₹10 का भारतीय पोस्टल ऑर्डर या डिमांड ड्राफ्ट, उस लोक प्राधिकरण के लेखा अधिकारी के नाम।
  • गरीबी रेखा से नीचे होने पर उस प्रमाण-पत्र की प्रति — तब कोई शुल्क देय नहीं है।
  • आवेदन की छायाप्रति और डाक रसीद अपने पास रखिए। तीस दिन की गिनती प्राप्ति से चलती है।
  • कारण मत लिखिए। धारा 6(2) कहती है कि कारण पूछा ही नहीं जा सकता।