किस उपबंध के अधीन: भा.ना.सु.सं. धारा 144 (दं.प्र.सं. 125)
भरण-पोषण का आवेदन — भा.ना.सु.सं. धारा 144 (दं.प्र.सं. 125)
यह प्रारूप अंग्रेज़ी में (English)
खाने भरिए
आप यहाँ जो कुछ भी लिखते हैं वह आपके अपने ब्राउज़र में ही रहता है। न कहीं भेजा जाता है, न सहेजा जाता है, न हमें दिखता है। पन्ना बंद करते ही वह मिट जाता है — इसलिए प्रिंट करने से पहले बंद मत कीजिए।
जो खाना खाली छोड़ेंगे, उसकी जगह प्रिंट में एक लकीर छपेगी — उसे हाथ से भरा जा सकता है। खाली फ़ॉर्म प्रिंट करके साथ ले जाना भी ठीक है।
जैसे: मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट; सत्र न्यायाधीश; अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय।
वैसा ही जैसा आधार या पहचान-पत्र पर है।
जैसे पत्नी, पुत्र, पिता — विवाह / जन्म की तिथि सहित।
समय के क्रम में लिखिए: पहले क्या हुआ, फिर क्या। जो याद नहीं है उसका अनुमान मत लगाइए।
दस्तावेज़
न्यायालय श्रीमान ________________ (कुटुंब न्यायालय / न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी), ________________
प्रकरण क्रमांक ........ वर्ष ........
________________, निवासी ________________ ...... आवेदक
बनाम
________________, निवासी ________________ ...... प्रत्यर्थी
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 144 के अधीन भरण-पोषण का आवेदन
इसके अधीन: भा.ना.सु.सं. धारा 144 [दं.प्र.सं. धारा 125] — पत्नी, संतान (वैध या अवैध), और माता-पिता का भरण-पोषण; अंतरिम भरण-पोषण धारा 144(1) का परंतुक; बकाया की वसूली धारा 144(3) (देय होने से एक वर्ष के भीतर)।
आवेदक सविनय निवेदन करता है:
1. प्रत्यर्थी से आवेदक का संबंध: ________________।
2. आवेदक अपना भरण-पोषण करने में असमर्थ है, और प्रत्यर्थी के पास पर्याप्त साधन होते हुए भी उसने भरण-पोषण से इनकार / उपेक्षा की है। विवरण:
________________
3. प्रत्यर्थी की मासिक आय लगभग ₹________________ है।
4. आय और संपत्ति का शपथपत्र (रजनेश बनाम नेहा, (2021) 2 SCC 324 के अनुसार) संलग्न है।
प्रार्थना: (क) प्रत्यर्थी को आवेदक को ₹________________ प्रति माह भरण-पोषण देने का आदेश दिया जाए; (ख) आवेदन के निपटारे तक अंतरिम भरण-पोषण और कार्यवाही का व्यय दिलाया जाए।
आवेदक
________________
स्थान: ________________
दिनांक: ________________साथ क्या लगाना है
- विवाह / जन्म का प्रमाण।
- आय और संपत्ति का शपथपत्र — रजनेश बनाम नेहा के प्रारूप में, दोनों पक्षों के लिए अनिवार्य।
- प्रत्यर्थी की आय का कोई भी प्रमाण: वेतन पर्ची, आयकर विवरणी, व्यवसाय।
- आवेदक के खर्चों की सूची — किराया, पढ़ाई, दवा।
