किस उपबंध के अधीन: वाद से पहले माँग; सरकार के विरुद्ध सि.प्र.सं. धारा 80

Legal notice — demand before going to court

यह प्रारूप हिंदी में

खाने भरिए

आप यहाँ जो कुछ भी लिखते हैं वह आपके अपने ब्राउज़र में ही रहता है। न कहीं भेजा जाता है, न सहेजा जाता है, न हमें दिखता है। पन्ना बंद करते ही वह मिट जाता है — इसलिए प्रिंट करने से पहले बंद मत कीजिए।

जो खाना खाली छोड़ेंगे, उसकी जगह प्रिंट में एक लकीर छपेगी — उसे हाथ से भरा जा सकता है। खाली फ़ॉर्म प्रिंट करके साथ ले जाना भी ठीक है।

वैसा ही जैसा आधार या पहचान-पत्र पर है।

जैसे: पूरी रकम की वापसी, सामान बदलना, हर्जाना, मुक़दमे का ख़र्च — हर माँग अलग पंक्ति में, रकम सहित।

समय के क्रम में लिखिए: पहले क्या हुआ, फिर क्या। जो याद नहीं है उसका अनुमान मत लगाइए।

दस्तावेज़

साथ क्या लगाना है

  • दावे के दस्तावेज़ों की प्रति (समझौता, बिल, पत्राचार) — मूल अपने पास।
  • रजिस्टर्ड डाक / स्पीड पोस्ट की रसीद और ट्रैकिंग; नोटिस की एक प्रति।
  • सरकार या लोक अधिकारी के विरुद्ध: वाद से दो माह पहले धारा 80 का नोटिस अनिवार्य।