किस उपबंध के अधीन: भा.रि.बैंक परिपत्र, 6 जुलाई 2017

Complaint to the bank — unauthorised transaction and the RBI limited-liability framework

यह प्रारूप हिंदी में

खाने भरिए

आप यहाँ जो कुछ भी लिखते हैं वह आपके अपने ब्राउज़र में ही रहता है। न कहीं भेजा जाता है, न सहेजा जाता है, न हमें दिखता है। पन्ना बंद करते ही वह मिट जाता है — इसलिए प्रिंट करने से पहले बंद मत कीजिए।

जो खाना खाली छोड़ेंगे, उसकी जगह प्रिंट में एक लकीर छपेगी — उसे हाथ से भरा जा सकता है। खाली फ़ॉर्म प्रिंट करके साथ ले जाना भी ठीक है।

वैसा ही जैसा आधार या पहचान-पत्र पर है।

पूरा नंबर लिखना ज़रूरी नहीं। अंतिम चार अंक पर्याप्त हैं।

इसी नंबर से बैंक पैसे का रास्ता पकड़ता है। ऐप से अक्षर-दर-अक्षर उतारिए।

समय के क्रम में लिखिए: पहले क्या हुआ, फिर क्या। जो याद नहीं है उसका अनुमान मत लगाइए।

दस्तावेज़

साथ क्या लगाना है

  • स्टेटमेंट, जिसमें विवादित डेबिट और उसकी संदर्भ संख्या दिख रही हो।
  • उस लेन-देन के एसएमएस और ईमेल अलर्ट, तथा ओटीपी के संदेश।
  • cybercrime.gov.in / 1930 की पावती, और एफ़आईआर दर्ज हो चुकी है तो उसकी प्रति।
  • पहचान-पत्र तथा कार्ड या पासबुक की छायाप्रति।
  • शाखा में मुहर लगी पावती लीजिए, या ईमेल से भेजकर डिलीवरी रसीद रखिए। तीन कार्य-दिवस की गिनती इसी तारीख से सिद्ध होगी।