सुगम्यता विवरण
Updated: 7 Oct 2026
अंतिम बदलाव: 21 अगस्त 2026
कानून तक पहुँच का मतलब सिर्फ़ यह नहीं कि पाठ मुफ़्त हो। अगर पेज स्क्रीन रीडर से नहीं पढ़ा जाता, या ज़ूम करने पर टूट जाता है, तो जिनके लिए यह सबसे ज़्यादा ज़रूरी है वही बाहर रह जाते हैं। यह पेज बताता है कि हम किस मानक की ओर बढ़ रहे हैं और अभी कहाँ नहीं पहुँचे हैं।
हम किस मानक का लक्ष्य रखते हैं
WCAG 2.2, स्तर AA। दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 की धारा 40 और 46 के तहत सुगम्यता एक कानूनी दायित्व है, और भारत का अपना मानक IS 17802 (भाग 1):2021 इसी दिशा में है।
अभी क्या काम करता है
- हर पेज कीबोर्ड से चलाया जा सकता है, और फ़ोकस दिखाई देता है।
- हिंदी और अंग्रेज़ी पाठ पर सही
langलगाया जाता है — यहाँ तक कि जब हिंदी पेज पर अंग्रेज़ी मूल पाठ दिखाना पड़े, तब भी। स्क्रीन रीडर उसे अंग्रेज़ी की तरह पढ़ता है, हिंदी उच्चारण में नहीं। - पाठ और पृष्ठभूमि का अनुपात AA स्तर पर है।
- खोज के परिणाम, फ़िल्टर और फ़ॉर्म के संदेश स्क्रीन रीडर को घोषित किए जाते हैं — चुपचाप नहीं बदलते।
- फ़ॉन्ट हमारे अपने सर्वर से आते हैं, इसलिए धीमे कनेक्शन पर भी पाठ पहले दिखता है।
- पूरी लाइब्रेरी बिना लॉगिन, बिना JavaScript-निर्भर नेविगेशन के पढ़ी जा सकती है।
अभी क्या नहीं जाँचा गया
यह सूची छोटी करने के लिए नहीं लिखी गई। जो जाँचा नहीं गया उसे "ठीक है" कहना, न कहने से बुरा है।
- 320px चौड़ाई पर पुनःप्रवाह (WCAG 2.2 SC 1.4.10) — तुलना तालिकाएँ और धारा-सूची छोटे फ़ोन पर अभी औपचारिक रूप से नहीं जाँची गईं।
- अक्षर और पंक्ति अंतराल (SC 1.4.12) देवनागरी पर — देवनागरी में मात्राएँ ऊपर-नीचे जाती हैं, इसलिए यह जाँच लैटिन पाठ जैसी नहीं होती। अभी बाकी है।
- स्पर्श लक्ष्य का आकार (SC 2.5.8) — कुछ फ़िल्टर और पेजिनेशन बटन 24×24 CSS पिक्सेल से छोटे हो सकते हैं।
- IS 17802 के अनुरूप औपचारिक ACR — यह मानक खुला उपलब्ध नहीं है; उसे प्राप्त किए बिना अनुरूपता का दावा करना ईमानदार नहीं होगा।
- 57 प्रकाशित निर्णयों का सारांश अभी नहीं लिखा गया है, और 892 धाराओं का हिंदी अनुवाद "अपुष्ट" चिह्नित है। यह सुगम्यता की तकनीकी कमी नहीं, सामग्री की कमी है — पर पाठक के लिए फ़र्क़ वही पड़ता है।
कुछ न खुले तो
बताइए, और यह सबसे उपयोगी तरीक़ा है: कौन-सा पेज, आप क्या इस्तेमाल कर रहे थे (स्क्रीन रीडर, ज़ूम, सिर्फ़ कीबोर्ड), और क्या होना चाहिए था।
ईमेल: voiceofnirbhay@gmail.com
हम 15 दिन के भीतर जवाब देंगे। अगर ठीक करने में उससे ज़्यादा समय लगेगा, तो जवाब में यह भी बताएँगे कि कब तक।
